राष्ट्र ध्वज के अपमान की रिपोर्ट दर्ज
जासं साहिबाबाद खोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। नगर पालिक
जासं, साहिबाबाद : खोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता मदन पाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मदन पाल सिंह के अनुसार, नगर पालिका के कर्मचारी विभिन्न प्रकार के सामान ढोने वाली गाड़ी से क्षेत्र में तिरंगा झंडा लगा रहे थे। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया। सामान ढोने वाली गाड़ी को कूड़ा गाड़ी बताते हुए उसे वायरल किया। इससे राष्ट्र ध्वज का अपमान हुआ है। उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ खोड़ा थाने में शिकायत दी। उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।