Move to Jagran APP

तानाशाही के कारण छोड़ी भाजपा... बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए रामटहल चौधरी, रांची से पांच बार रह चुके सांसद

रांची से भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने गुरुवार को आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए। वह बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने टिकट देने की शर्त को नामंजूर करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल कराया। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि उन्‍होंने तानाशाही के कारण भाजपा छोड़ी है।

By Ashish Jha Edited By: Arijita Sen Published: Fri, 29 Mar 2024 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 11:02 AM (IST)
तानाशाही के कारण छोड़ी भाजपा... बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए रामटहल चौधरी, रांची से पांच बार रह चुके सांसद
बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए रामटहल चौधरी

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची से भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने गुरुवार को आखिरकार कांग्रेस मुख्यालय में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। चौधरी बुधवार को भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें एक दिन इंतजार करने के लिए कहा गया था।

loksabha election banner

बिना शर्त के पार्टी में शामिल हुए चौधरी

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने टिकट देने की शर्त को नामंजूर करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि चौधरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

चौधरी दो बार स्थानीय विधायक रह चुके हैं और उसके बाद पांच बार सांसद रहे हैं। 1991, 1996, 1998, 1999 और 2014 में रांची लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर चिर प्रतिद्वंदी सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।

भाजपा ने काटा टिकट तो निर्दलीय चुनाव लड़े

पिछली बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी का टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि, कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

इस चुनाव में चौधरी कांग्रेस का साथ देंगे और सूत्रों के अनुसार उन्होंने कोई डिमांड भी नहीं रखी है। इसके पूर्व पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया था, जो फिलहाल सांसद हैं और इस बार भी उन्हें ही टिकट मिला है।

चौधरी अपने आप में एक संस्‍थान हैं: गुलाम अहमद मीर

चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज के समय में भी रामटहल चौधरी की बातों का एक महत्व है और जनता उनकी बातों को समझती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जगह-जगह नफरत के बाजार में जो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात रखी गई थी।

उसी का असर है कि चौधरी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। चौधरी अपने आप में एक संस्थान है और जब तक वे इस धरती पर रहेंगे उनकी हिफाजत करना हम लोगों का काम है।

रामटहल चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।

रामटहल चौधरी के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस मजबूत होगी। हम समझते हैं कि चौधरी अब लगातार पार्टी को अपना कीमती वक्त देंगे और पार्टी भी उनके सम्मान की रक्षा करेगी-  राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

तानाशाही के कारण छोड़ी थी भाजपा : चौधरी

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के बाद रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि 2019 के चुनाव के दो महीने पहले मुझसे कहा गया कि आप लिख कर दीजिए कि आप चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, तो मैंने कहा कि यह तो सरासर तानाशाही है। उसके बाद मैंने भाजपा से त्यागपत्र देकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसमें वह पांच दिनों तक झारखंड में रहे उससे एक विश्वास जगा। उनकी यह बात कि पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए ताकि पता चले कि किसकी कितनी भागीदारी है और इससे प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: जब नेहरू से नाराज होकर राजा ने बनाई थी अपनी पार्टी... बिहार-झारखंड राजनीति में रामगढ़ राज परिवार का कुछ ऐसा रहा दबदबा

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: गिरिडीह से यह कद्दावर नेता होगा आजसू का प्रत्याशी, सुदेश महतो कल फाइनल करेंगे नाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.