Move to Jagran APP

'रायबरेली की जनता चाहती है कि प्रियंका गांधी...' कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने लोकसभा चुनाव से पहले ये बता दिया

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने ऊंचाहार के टीकर आगाचीपुर विन्नवा रायपुर कितूली माधवपुर पूरे चौहान गांव में लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से चुनाव में कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता चाहती है कि प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की आवाज है।

By Safeer Ahmed Edited By: Aysha Sheikh Published: Fri, 29 Mar 2024 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 10:05 AM (IST)
'रायबरेली की जनता चाहती है कि प्रियंका गांधी...' कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने लोकसभा चुनाव से पहले ये बता दिया
'रायबरेली की जनता चाहती है कि प्रियंका गांधी...' कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने लोकसभा चुनाव से पहले ये बता दिया

जागरण संवाददाता, रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने ऊंचाहार के टीकर आगाचीपुर, विन्नवा, रायपुर कितूली, माधवपुर, पूरे चौहान गांव में लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से चुनाव में कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है। एक दूसरे की बुराई छोड़कर गले लगाने का त्यौहार है।

loksabha election banner

2024 लोकसभा का चुनाव देश की दिशा एवं दशा तय करेगा। लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने जा रही है, जिससे गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का विकास होगा। कहा कि रायबरेली का अभूतपूर्व विकास सोनिया गांधी द्वारा किया गया है।

'प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें'

रायबरेली की जनता चाहती है कि प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की आवाज है। लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। जिला कांग्रेस महासचिव संतोष त्रिवेदी, ब्लाक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, सज्जन सिंह, प्रधान भानु यादव, प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव,भोला साहू उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.