Move to Jagran APP

UPSC Result 2023: सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में चमके पूर्वांचल के मेधावी, फहराया सफलता का परचम

UPSC Result 2023 मूल रूप से कुशीनगर स्थायी रूप से गोरखपुर की रहने वाली नौशीन टापरों की सूची में नौवें तो महाराजगंज की ऐश्वर्यम प्रजापति का नाम दसवें स्थान पर पूर्वांचल का मान बढ़ा रहा था। टापरों में दो लड़कियों की मौजूदगी पूर्वांचल में महिला सशक्तीकरण का प्रमाण है। सफल अभ्यर्थियों को बधाई देने के सिलसिला जो परिणाम जारी होने के बाद शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा।

By Rakesh Rai Edited By: Vivek Shukla Published: Wed, 17 Apr 2024 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 08:33 AM (IST)
UPSC Result 2023: सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में चमके पूर्वांचल के मेधावी, फहराया सफलता का परचम
ऊपर बाएं से विवेक यादव, शिवम सिंह, रुपम सिंह और नीचे बाएं से शिवांग श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, गोपाल कृष्ण।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा- 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। परिणाम की धमक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी पहुंची क्योंकि इन जिलों के मेधावियों के नाम भी उस परिणाम में न केवल चयनित अभ्यर्थियों में बल्कि टापरों की सूची में भी चमक रहे थे।

loksabha election banner

मूल रूप से कुशीनगर और स्थायी रूप से गोरखपुर की रहने वाली नौशीन का नाम टापरों की सूची में नौवें स्थान पर था तो महराजगंज की ऐश्वर्यम प्रजापति का नाम दसवें स्थान पर पूर्वांचल का मान बढ़ा रहा था।

टापरों में दो लड़कियों की मौजूदगी पूर्वांचल में महिला सशक्तीकरण का प्रमाण है। सफल अभ्यर्थियों को बधाई देने के सिलसिला जो परिणाम जारी होने के वाद शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। सफल अभ्यर्थियों के परिवार इसे लेकर देर रात तक जश्न का सिलसिला चला।

सहजनवां के विवेक यादव को मिला 361वां स्थान

सहजनवां क्षेत्र के सीहापार निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विवेक यादव को सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में 361 वीं रैंक मिली है। विवेक की स्कूली शिक्षा लखनऊ में हुई। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन विषय परास्नातक करने के विवेक यादव बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2021 में पहली बार परीक्षा में शामिल हुए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच उनका चयन वित्त मंत्रालय में हो गया। एक वर्ष के अंतराल के बाद वर्ष 2023 में फिर सिविल सेवा परीक्षा दी और 361वीं रैंक हासिल की।

एसडीएम खजनी शिवम का सिविल सेवा में चयन

एसडीएम खजनी के पद पर तैनात शिवम सिंह को सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में जगह बनाने पर सफलता मिली है। उनकी रैंक 877 है। रायबरेली के प्रगतिपुरम के रहने वाले रामनरेश सिंह के पुत्र शिवम पीसीएस परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने थे।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर की नौशीन ने बिना कोचिंग के हासिल की 9वीं रैंक, बोलीं- लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई, न गिनें घंटे

शिवम बताते हैं कि उनके पिता रायबरेली में विकास भवन के सामने एक छोटी सी स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। उनके प्रोत्साहन से ही शिवम को सफलता-दर-सफलता हासिल हो रही है। शिवम ने बताया कि आइआइटी धनबाद से एमटेक करने के बाद एक निजी कंपनी में प्लेसमेंट छोड़कर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले पीसीएस और फिर आइएएस परीक्षा परिणाम में स्थान बनाने में सफलता पाई।

भरोहिया की बीडीओ रूपम को मिली 725वीं रैंक

भरोहिया की बीडीओ रूपम सिंह को सिविल सेवा परीक्षा में 725वीं रैंक हासिल हुई है। प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले संजय सिंह की बेटी रूपम को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। 2021 में उनका चयन पीसीएस परीक्षा के जरिये बीडीओ के पद पर हुआ था। अपनी सफलता का श्रेय वह पिता और परिवार के लोगों को देती हैं।

इसे भी पढ़ें- ताजनगरी में चलेगी तेज हवा, वाराणसी में तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

शिवांग श्रीवास्तव को मिली 102वीं रैंक

शिवपुर शाहबाजगंज के रहने वाले अतुल्य कुमार श्रीवास्तव के पुत्र शिवांग श्रीवास्तव को सिविल सेवा परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल हुई है। शिवांग की स्कूल शिक्षा गोरखपुर के अलग-अलग स्कूलों में पूरी हुई। उन्होंने आइआइटी धनबाद से केमिकल इंजीनियिरिंग में बीटेक किया और सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गए। जहां अनवरत तैयारी के छठे प्रयास में चयन पाने में सफलता प्राप्त हो गई। अपनी सफलता का श्रेय वह पिता और गृहिणी माता सीमा श्रीवास्तव को देते हैं।

आदित्य कुमार को मिली 861वीं रैंक

देवरिया के सलेमपुर तहसील के छपरा प्रयागपुर के रहने वाले सीआरपीएफ में उप निरीक्षक उमाशंकर के पुत्र आदित्य कुमार को 861वीं रैंक मिली है। आदित्य की शिक्षा लखनऊ टाउनहाल इंटर कालेज व पब्लिक इंटर कालेज लखनऊ में हुई। आदित्य कुमार में स्नातक की शिक्षा वेंकटेश्वर कालेज दिल्ली से हुई। उसके बाद आदित्य ने दिल्ली में ही रहकर सिविल सेवा की तैयारी में जुटे थे। आदित्य ने दूसरी बार में यह सफलता हासिल की है।

गोपाल कृष्ण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी किसान बृजभान वर्मा के पुत्र गोपाल कृष्ण वर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गोपाल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बढ़नी एवं गोपाल कृष्ण वर्मा हाईस्कूल व इंटर विद्या मंदिर दौलागढ़ में हुई। बीएससी की पढ़ाई एमएलकेपीजी बलरामपुर से की जबकि एमएससी डा. राम मनोहर लोहिया फैजाबाद से उत्तीर्ण की।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए वह इलाहाबाद चले गए। कुछ दिनों तक तैयारी के बाद पिछले वर्ष मई में आगे की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। उन्हे 846वीं रैंक हासिल हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.