Move to Jagran APP

सुहाने मौसम के बीच होगा तिरंगा का ध्वजारोहन

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से 12 से 14 किमी की रफ्तार से चली पूरबा हवा के बीच दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:17 PM (IST)
सुहाने मौसम के बीच होगा तिरंगा का ध्वजारोहन
सुहाने मौसम के बीच होगा तिरंगा का ध्वजारोहन

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से 12 से 14 किमी की रफ्तार से चली पूरबा हवा के बीच दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक इसी तरह में मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में सुहाने मौसम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

पूर्णिया मौसम केंद्र ने रविवार को 7 मिमी बारिश की है। पिछले दो दिनों के अंदर हुई 14. 5 की बारिश के बाद किसानों को भी थोड़ी राहत मिली है। लेकिन किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। रविवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री नीचे गिर कर 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।वहीं मौसम विभाग की माने तो अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक राकेश कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बताया कि वर्तमान में मानसून का ट्रफ लाइन मध्य भारत की तरफ ही है। अभी वह पश्चिम बंगाल के दीघा, झारखंड, मध्य प्रदेश व गुजरात की तरफ है। बताया कि रविवार की दोपहर अचानक से स्थानीय वायुमंडल दवाब घटा जिस कारण मौसम में बदलाव आया और दोपहर बाद कुछ देर बारिश भी हुई। उन्होंने बताया कि वायुमंडल की आद्रता भी बढ़ रही है। वैसे तो सुबह से ही 12 से 14 किमी की रफ्तार से पुरबा हवा चल रही थी। लेकिन दोपहर के बाद हवा की रफ्तार और तेज हो गई। दोपहर के बाद बीच-बीच में 15 से 18 किमी की रफ्तार से भी हवा चली है। उन्होंने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटे में हल्की बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन के साथ लाइटनिग की संभावना है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.