विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी से घर लौट रहा बस्ती का युवक जहरखुरानी का शिकार, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर सामान किया पार

By Askand ShuklaEdited By: Abhinaw Tripathi
Published: Wed, 30 Sep 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

सऊदी अरब से घर लौट रहा बस्ती का एक युवक बाराबंकी के पास बस यात्रा के दौरान जहरखुरानी का शिकार ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सऊदी से लौट रहा बस्ती का युवक जहरखुरानी का शिकार।

  2. बाराबंकी के पास बस में चाय में नशीला पदार्थ पिलाया।

  3. बेहोश होने पर सामान और नकदी चोरी, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, हर्रैया(बस्ती)। सऊदी अरब से कमाकर घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बाराबंकी जिले के भिटरिया के आसपास बस यात्रा के दौरान चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने के बाद युवक बेहोश हो गया। इस दौरान उसके पास रखा सामान और नकदी गायब हो गया।

हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलभरिया राम गुलाम निवासी नईम सउदी अरब में रहकर नौकरी करते है उन्होंने बुधवार को हवाईजहाज से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर कर घर आने के लिए बस पकड़ा। भिटरिया के आसपास किसी व्यक्ति ने उन्हें चाय पिलाई चाय पीने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

बस में बेहोशी की हालत में मिलने पर घटना की जानकारी स्वजन को दी गई। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक नें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल संजय कुमार नें बताया मामले की जानकारी है जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में एक ही मोहल्ले के प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में फैली सनसनी