कांग्रेस के भड़कावे में नहीं आयेगा UP-पंजाब का दलित वोटर, लोगों को मालूम है इनकी हकीकत: CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जातीय मुद्दों को लेकर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें
-1789136999135_m.webp)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
HighLights
कांग्रेस पर जातीय मुद्दों पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप।
दलित समाज कांग्रेस की हकीकत और बहकावे में नहीं आएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दलितों के सशक्तीकरण के लिए कार्य।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में जातीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तराखंड से विभाजन की राजनीति का प्रयास कर रही है, कांग्रेस उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत चुनावी राज्यों का दलित वोट बैंक को साधने की नाकाम कोशिश कर रही है।
सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि देश का दलित समाज अब उसके बहकावे में आने वाला नहीं है। धामी ने कहा कि पूरे देश का दलित समाज कांग्रेस की वास्तविकता से परिचित है।
कांग्रेस के शासनकाल में दलित समाज और दलित नेताओं के साथ कैसा व्यवहार हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने और जातीय भावनाएं भड़काने की कोशिश अब सफल नहीं होगी।
कांग्रेस की रणनीति उलटी होगी साबित
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले की वास्तविकता भी अब पूरे देश के सामने आ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ऐसे मामलों को राजनीतिक रंग देकर समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है। धामी ने कहा कि कांग्रेस की यह रणनीति उसके लिए उलटी साबित होगी।
यह भी पढ़ें- दो नदियों के संगम पर बसा उत्तराखंड का ये गुप्त शहर, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग के शौकीनों का लग रहा मेला!
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आज समाज का बड़ा वर्ग विकास और अवसरों की राजनीति को प्राथमिकता दे रहा है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
ऐसे में कांग्रेस का जातीय विभाजन का दांव अब काम आने वाला नहीं है।
धामी ने कहा कि कांग्रेस जितना समाज को बांटने का प्रयास करेगी, उतना ही उसकी राजनीतिक मंशा जनता के सामने उजागर होगी। दलित और पिछड़ा समाज कांग्रेस के इस कथित दुष्चक्र में आने वाला नहीं है।
