हरियाणा में नहीं दिखेंगे तोंद वाले पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में होगा ट्रांसफर; गृह मंत्री अनिल विज ने दिए आदेश
Haryana News शुक्रवार को राज्य गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए हैं। इन कर्मचारियों को एक्सरसाइज के माध्यम से फिट किया जा सके।
अंबाला, एएनआई। हरियाणा पुलिस में अब नया बदलाव होने जा रहा है। मोटे और अनफिट पुलिस वाले अब हरियाणा में नहीं दिखाई देंगे। जो भी पुलिस वाले मोटे और अनफीट है उन्हें अब पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया जाएगा। ये आदेश किसी और ने नहीं बल्कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिया है।
शुक्रवार को राज्य गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए हैं। अनिल विज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार समय के साथ बढ़ता जा रहा है, उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाए।
Keeping in mind the fitness of Police officers and personnel, Haryana Health Minister Anil Vij issues an order - overweight Police personnel be transferred to Police lines. They can join back the duty once again after they gain fitness through exercise.
(File photo) pic.twitter.com/j0tV5PULIB— ANI (@ANI) May 19, 2023
इन कर्मचारियों को एक्सरसाइज के माध्यम से फिट किया जा सके और उसके बाद ही उन्हें ड्यूटी पर लगाया जा सके। पहले ये पुलिसवाले फीट होंगे इसके बाद ये वापस काम पर लौट सकते हैं। गृह मंत्री के इस आदेश के बाद अब तय है कि हरियाणा पुलिस में तैनात एक भी पुलिसकर्मी अनफिट नजर नहीं आएगा।