Move to Jagran APP

Gujarat: गुजरात में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; लेकिन यहां बदलेगा मौसम

गुरुवार को कम से कम छह राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया जबकि गुजरात में पांच जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजकोट 41.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा उसके बाद अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर दोनों में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भुज में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Published: Sat, 13 Apr 2024 04:39 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2024 04:39 AM (IST)
गुजरात में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, लेकिन यहां बदलेगा मौसम

 डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुरुवार को कम से कम छह राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया, जबकि गुजरात में पांच जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजकोट 41.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, उसके बाद अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर दोनों में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

भुज में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भुज का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और गांधीनगर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने गर्मियों के बीच मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है।

रविवार, सोमवार और मंगलवार को दक्षिण गुजरात के भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा, हालांकि आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।

पहाड़ों में ओलावृष्टि और वर्षा का अलर्ट

उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ¨सह के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ने और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में शनिवार से मौसम करवट बदलेगा और तीन दिन वर्षा के साथ आंधी चलने व ओलावृष्टि की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.