विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

और ये हो गया आदमी ने काट खाया कुत्‍ते को

By Molly SethEdited By:
Published: Sat, 27 Jan 2018 01:04 PM (IST)

कहते हैं खबर तो तब बनती है जब आदमी कुत्‍ते को काट खाये तो लो जी अमेरिका में ऐसा हो गया और बन गई है अंतरराष्‍ट्रीय खबर।

और ये हो गया आदमी ने काट खाया कुत्‍ते को
और ये हो गया आदमी ने काट खाया कुत्‍ते को

पुलिस के कुत्‍ते पर हमला

एक फिल्‍म का संवाद था मैं कुत्‍ता काट के खाऊं पर यहां कुत्‍ता काट के नहीं खाया गया बल्‍की कुत्‍ते को काट लिया गया है। यह अजीबोगरीब वाकया अमेरिका के न्यू हैंपशायर के बोस्कावेन कस्बे में हुआ। जहां पुलिस को एक फायरिंग के मामले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ गए कुत्ते ने कपड़ों के ढेर के बीच छिपे एक आदमी को ढूंढ़ निकाला। इसके बाद कुत्ता जैसे ही भौंकते हुए उस छिपे हुए व्यक्ति पर झपटा, उसने प्रतिक्रिया में कुत्ते पर हमला कर ना सिर्फ उसको दबोच लिया बल्‍कि उसके सिर पर काट भी लिया।

हमलावर हुआ गिरफ्तार

हालांकि इस गुत्थम-गुत्था के बीच पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुत्‍ते और उस व्‍यक्‍ति दोनों को अलग किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जांच दल में शामिल कुत्ते पर हमला करने के आरोप में इस आदमी को गिरफ्तार भी कर लिया। इस बीच गिरफ्तार शख्स की फायरिंग में क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है। इस अजीब खबर की सिर्फ पूरे अमेरिका में ही नहीं बल्‍कि पूरी दुनिया में चर्चा है।