डॉगी को किक करना पड़ा महंगा, देखें वीडियो- औंधे मुंह गिरा व्यक्ति
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी शहर में सड़क के किनारे कुछ दुकानें हैं। जबकि सड़क के साथ ही पैदल पथ भी है। इस पैदल पथ से लोग आ-जा रहे हैं। सड़क किनारे एक डॉगी का आशियाना है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कहावत चरितार्थ होता है। दूसरे के लिए कुआं खोदने वाले एक दिन खुद उसमें गिर जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में हुआ है।
Karma has no menu
It serves what one deserves🙏
Here it was instant..... pic.twitter.com/4brcZHz971
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 21, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी शहर में सड़क के किनारे कुछ दुकानें हैं। जबकि सड़क के साथ ही पैदल पथ भी है। इस पैदल पथ से लोग आ-जा रहे हैं। सड़क किनारे एक डॉगी का आशियाना है। शायद हो सकता है कि डॉगी दुकानों की रखवाली करता हो और बदले में उसे दोनों टाइम का खाना मिलता हो। डॉगी आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखता है, जिनसे दुकानों को खतरा लगता है।डॉगी लोगों पर भौंककर प्रतिक्रिया देता है।
इस क्रम में एक महिला वहां से गुजरती है तो वह उसे देखकर चुप रहता है। मानो उसे उस महिला से कोई खतरा नहीं है, लेकिन उस महिला के बाद जैसे ही एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा होता है कि डॉगी भौंकना शुरू कर देता है। यह देख व्यक्ति को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद वह फ़िल्मी स्टाइल में डॉगी को किक मारने की कोशिश करता है कि तभी वजन अधिक होने के चलते उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है। हालांकि, व्यक्ति को अधिक चोट नहीं आई है।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है- कर्म का कोई मेनू नहीं होता है। जैसा आप कर्म करते हैं, फल भी वैसा ही मिलता है। इसे देखें, कितनी जल्दी फल मिला है।
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और एक हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, दो सौ से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने उस आदमी की खूब तारीफ की है। एक यूज़र ने लिखा है- तत्क्षण फलम।