Move to Jagran APP

गाय की तस्वीर लेने की कोशिश महंगी पड़ी, देखें वीडियो-गाय ने लड़की को कैसे सिखाया सबक

एक लड़की की नज़र गाय पर पड़ती है। वह गाय की तस्वीरें लेने मैदान में आती है। अभी वह तस्वीर लेने की मुद्रा में आई थी कि गाय को आभास हो गया कि ये तस्वीरें लेने वाली है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 12:19 PM (IST)
गाय की तस्वीर लेने की कोशिश महंगी पड़ी, देखें वीडियो-गाय ने लड़की को कैसे सिखाया सबक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां रोजाना सैकड़ों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कई वीडियो हास्यास्पद होते हैं तो कई वीडियो दिल को छूने वाले होते हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि खुले मैदान में एक गाय चार रही है। इसके आस-पास बहुत घना जंगल है। जबकि दूसरी तरफ शहर बसा है।

loksabha election banner

इस मैदान में गाय रोज की तरह आज भी चर रही है। तभी एक लड़की की नज़र गाय पर पड़ती है। वह गाय की तस्वीरें लेने मैदान में आती है। अभी वह तस्वीर लेने की मुद्रा में आई थी कि गाय को आभास हो गया कि ये तस्वीरें लेने वाली है। उस समय गाय लड़की को सबक सिखाने की सोचती है। जब लड़की कैमरा और एक्शन में खोई रहती है। उसी समय गाय दौड़कर लड़की के पास आती है और लड़की को डराने लगती है।

मानो वह कहना चाहती है कि दूसरे की भावनाओं से मत खेलो। लड़की तब भी समझ नहीं पाती है तो गाय मारने की मुद्रा में आ जाती है, जिससे लड़की मैदान पर गिर जाती है। इसी बीच गाय को ऐसा लगता है कि लड़की ज्यादा डर गई है तो वह लौट जाती है।  उस समय मानो गाय कहना चाहती थी कि आगे से इस बात का ख्याल रखना।

वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-  केवल खेल रहा हूं। वीडियो को 3 हजार लोग देख चुके हैं Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 3 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 170 से अधिक लोगों ने लाइक और 22 लोगों ने रीट्वीट किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.