व्यक्ति ने नन्हें भालू की जान बचाई तो जूनियर भालू ने बदले में...
वह नन्हा भालू उस व्यक्ति से बहुत प्यार करता है और उसे छोड़कर जाना नहीं चाहता है। इसके लिए वह उस व्यक्ति के पैरों में लिपटा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां रोजाना सैकड़ों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इन वीडियो के माध्यम से लोगों को देश और दुनिया के हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलते हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति के पैरों से भालू का बच्चा लिपटा हुआ है।
Baby bear refuses to let go of the ranger that saved him from fire 💕 pic.twitter.com/S2n9HUItq2
— Akki (@akkitwts) June 18, 2020
वह नन्हा भालू उस व्यक्ति से बहुत प्यार करता है और उसे छोड़कर जाना नहीं चाहता है। इसके लिए वह उस व्यक्ति के पैरों में लिपटा है। जब व्यक्ति छुड़ाकर जाना चाहता है, तो नन्हा भालू जोर से पकड़ लेता है। इसके बाद वह व्यक्ति किसी तरह नन्हे भालू को अपने पैरों से अलग कर जाने लगता है। यह देख नन्हा भालू भी व्यक्ति के साथ पीछे-पीछे चलने लगता है।
इस अनोखे प्यार की दास्तान यह है कि उस व्यक्ति ने नन्हें भालू की आग से जान बचाई है। उस समय से नन्हें भालू के दिल में व्यक्ति के लिए स्नेह और सम्मान है, जिसे वह खोना नहीं चाहता है।
वीडियो ट्विटर पर शेयर हुआ है
इस वीडियो को अक्की ने ट्विटर पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- नन्हा भालू उस व्यक्ति को जाने नहीं देना चाहता है, जिसने उसकी जान बचाई है। अक्की के इस वीडियो को अब तक 26 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 1600 लोगों ने लाइक किया है।
वहीं, 200 सौ से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि लगभग कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने रेंजर की तारीफ की है। एक व्यक्ति ने लिखा है-OMG ! आपने फिर से ऐसा वीडियो डाला। वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। एक अन्य यूजर ने लिखा है-क्या उस व्यक्ति ने उसे अपने गोद में लिया है।