देखें कैसे किया लड़की ने ब्रेकअप का गम गलत, जम कर किया डांस
आपने फिल्म ए दिल है मुश्किल का ब्रेकअप सांग सुना होगा पर क्या आपने रियल लाइफ का ब्रेकअप डांस देखा है नहीं तो यहां देखिए।
By Molly SethEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 03 Feb 2018 09:58 AM (IST)
ब्रेकअप के बाद झूम कर नाची
आपने फिल्मी ब्रेकअप सांग के खूब मजे लिए होंगे और डांस भी इंज्वॉय किया होगा पर कभी वास्तविक ब्रेकअप मामले में किसी गर्लफ्रेंड को डीजे पर नाचते देखा है। आप शायद ना ही कहंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी लड़की के बारे में जिसका ब्रेकअप डांस इन दिनों जम कर वायरल हो रहा है। अक्सर देखा जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद लड़कियां परेशान हो जाती हैं। कुछ तो खुद को नुकसान पहुंचाने में भी पीछे नहीं होती हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ये कहानी बिल्कुल उलट दी है। इस वीडियो को फेसबुक पर संदीप सहवाग नाम के यूजर्स ने डाला है। वीडियो के साथ लिखा कैप्शन बता रहा है कि ये गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी का है। इसमें लड़की एक गाड़ी में पूरा डीजे का साजो समान ले कर नशे में टल्ली हो कर बॉयफ्रेंड के घर के सामने पहुंच गई और फिर सैड सॉन्ग बजा कर जबरदस्त डांस किया।
फिल्मी गाने पर मस्त अंदाज लोगों को भाया
वीडियो में जींस टॉप पहने ये लड़की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने, तेरे इश्क में नाचेंगे...पर जमकर थिरक रही है। वीडियो में नशे में झूमती इस लड़की का डांस देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी खड़ी दिख रही है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देखकर शेयर भी कर चुके हैं। यूट्यूब पर भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद इस पर काफी अपने-अपने हिसाब से कमेंट कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तव में कहां का है और इसकी पूरी सच्चाई क्या है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें