Viral Video: शादी के जोड़े में दुल्हन ने चलाई बुलेट, वीडियो देखकर लोगों ने कहा- जबरदस्त स्वैग
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी के जोड़े में रॉयल एनफील्ड बुलेट चला रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन लहंगा पहने रॉयल एनफील्ड बुलेट को बड़े आराम से गाड़ी चला रही है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत में शादी के दिन दुल्हन को अक्सर लाल जोड़े पहने हुई, सिर घूंघट से ढका हुआ, आंखें झुकाए खड़ी नजर आती हैं। जिस तरह हमारा समाज हर बीते वक्त के साथ बदल रहा है उसी तरह लोगों की सोच और जीवन जीने का अंदाज में बदल रहा है। अब सिर्फ दुल्हा ही गाड़ी या फिर घोड़ी पर बैठकर शादी करने नहीं जाते बल्कि दुल्हन भी शादी के मंडप पर गाड़ी चलाकर पहुंच रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी के जोड़े में रॉयल एनफील्ड बुलेट चला रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन लहंगा पहने रॉयल एनफील्ड बुलेट को बड़े आराम से गाड़ी चला रही है। दुल्हन का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए किसी यूजर ने 'So nice', लिखा तो किसी ने लिखा, 'स्वैग'। एक यूजर ने इस वीडियो को खूबसूरत बताया है।
View this post on Instagram
वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा है
इस वीडियो को वैशाली चौधरी खुटेल नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिनके प्लेटफॉर्म पर 5.8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। कैप्शन में कई हैशटैग भी हैं, जिनमें #reelsinstagram और #reelitfeelit शामिल हैं। इस वीडियो में राज मावर का हरियाणवी गाना से जोड़ा गया है।
वीडियो को मिले 10 लाख से ज्यादा व्यूज
बताया जा यह वीडियो 6 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इसी इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया जहां देखा जा सकता है कि लड़की बुलेट पर बैठकर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रही है।
इस वीडियो के कैप्शन में 'Happy Independence Day' लिखा है।