लड़की ने Scooty को ही घर के गेट पर दिया अटका, लोगों ने कहा- 'वो Gate बीच में आ गया नही तो मकान के आर पार....
सोशल मीडिया पर स्कूटी चला रही है लड़की का एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्कूटी वापस मोड़ रही है तभी अचानक उसने अचानक तेजी से एक्सीलेटर दे दिया।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर कब, कौन सी वीडियो वायरल हो जाती है, उसका पता लगा पाना असंभव है। ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटी चला रही है एक लड़की अचानक एक घर के गेट से टकरा जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्कूटी वापस मोड़ रही है, तभी अचानक उसने अचानक तेजी से एक्सीलेटर दे दिया। स्कूटी सीधा जाकर एक घर के गेट से टकरा गई। गनीमत है कि इस हादसे में लड़की को कोई चोट नहीं आई, लेकिन स्कूटी जाकर गेट में अटक गई। बता दें कि यह वीडियो कहां की है, इस बात का पता नहीं चल पाया है।
वाह क्या Entry मारी है दीदी ने 😂❤️ pic.twitter.com/Uepsmy4KLo
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 30, 2022
यह भी पढ़ें: Mumbai में सड़क पर कोरियाई महिला यूट्यूबर से सरेआम छेड़छाड़, VIDEO VIRAL होने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
यूजर्स ने लिखे मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को ट्वीटर प्लेटफॅार्म पर जिंदगी गुलजार है नामक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'वाह क्या Entry मारी है दीदी ने।' इस वीडियो को 283 K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर 9 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि वीडियो पर कई यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा, अरे मोरी दादा यू का था।
pic.twitter.com/ylzTlAtEAW— (Really) Honourable JUDGE (@Gujaratiraja) December 1, 2022
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'Female version of गाड़ी तेरा भाई उड़ाएगा।' इसके अलावा,एक यूजर ने लिखा, 'वो गेट बीच में आ गया नही तो मकान के आर पार......'
यह भी पढ़ें: Viral Video: 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर Mr. Bean भी लगे अब थिरकने, लोगों ने कहा- 'Better than original'