OMG! प्लेट से निकलकर ‘चलने लगा’ चिकन पीस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अमेरिका में फ्लोरिडा के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है।
क्या आप चिकन खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो सोचिए कि एक रोज आप किसी रेस्टोरेंट में जाएं और अपने लिए चिकन आॅर्डर करें। फूड आपकी टेबल पर सर्व कर दिया जाए, फिर अचानक प्लेट में से चिकन पीस उछल कर टेबल से होते हुए फर्श पर गिर जाए। वैसे आप सोच रहे होंगे कि यह काल्पनिक बातें हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, यह एक वास्तविक घटना है।
अमेरिका में फ्लोरिडा के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। उस वीडियो में दिख रहा है कि एक टेबल पर रखे प्लेट में कच्चे चिकन की एक डिश रखी है। उसमें से चिकन का एक पीस प्लेट से उछलकर पहले टेबल पर और फिर वहां से फर्श पर गिर जाता है।
इस वीडियो को फ्लोरिडा के री फिलिप्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो किस रोस्टोरेंट का है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इस वीडियो को अब तक 19 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और दो लाख से अधिक शेयर किया जा चुका है। हालांकि इस वीडियो को कुछ लोग वास्तविक बता रहे हैं तो कुछ इसे फेक कह रहे हैं।
वीडियो देखें:
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप