हेलमेट पहन डॉगी ने की बाइक की सवारी, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्यूट। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 18 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शॉपिंग के लिए अपनी बाइक से बाजार गया है। इस दौरान वह अपनी डॉगी को लेकर भी गया है। दिलचस्प बात यह है कि व्यक्ति ने डॉगी की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती है। इसके लिए डॉगी को भी हेलमेट पहनाया है। जब व्यक्ति बाइक से गुजर रहा होता है, तो कुछ लोगों की नजर बाइक की पिछली सीट पर बैठे डॉगी पर पड़ती है।
Cute pic.twitter.com/KIbTIQ38Cr
— Rupin Sharma (@rupin1992) June 3, 2022
यह देख लोग वीडियो बनाने लगते हैं। इसमें देखा जा रहा है कि डॉगी हेलमेट पहनकर दोनों पैरों के सहारे सीट पर बैठा है। जबकि, आगे की दोनों पैरों से व्यक्ति को पकड़ रखा है। हेलमेट के चलते ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक पर डॉगी नहीं, बल्कि कोई व्यक्ति बैठा है। सफर के दौरान डॉगी आजू-बाजू भी देखता रहता है। मानो वह सफर का आनंद उठा रहा है। हालांकि, कुछ लोग व्यक्ति की निंदा की है। उनका कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा बर्ताव करना अशोभनीय है।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्यूट। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 18 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं। एक यूजर नीरज ने लिखा है-हेलमेट पहनो मनुष्यों कुत्ता तक पहने घुम रहा है। एक अन्य महेश ने लिखा है-यह गलत है और बर्बरता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है-इंसानों को सीखने की जरूरत है।
Image Credit: Rupin Sharma