Move to Jagran APP

Viral Video: मछली पकड़ रही महिला के उड़े होश, भूखा मगरमच्छ पड़ गया पीछे

एक महिला नदी के किनारे मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसके कांटे में एक मछली फंस गई वह उसे निकालने लगा। तभी एक भूखा मगरमच्छ उस मछली के पीछे-पीछे आने लगा।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 11:37 AM (IST)
Viral Video: मछली पकड़ रही महिला के उड़े होश, भूखा मगरमच्छ पड़ गया पीछे
Viral Video: मछली पकड़ रही महिला के उड़े होश, भूखा मगरमच्छ पड़ गया पीछे

एक महिला नदी के किनारे मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसके कांटे में एक मछली फंस गई, वह उसे निकालने लगा। तभी एक भूखा मगरमच्छ उस मछली के पीछे-पीछे आने लगा, यह देखकर उस महिला के होश उड़ गए। वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी, इस बीच मगरमच्छ उस मछली को अपने जबड़ों में दबोच लिया और उसको अपना निवाला बना लिया। ऑस्ट्रेलिया की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

loksabha election banner

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला कांटे में फंसी मछली को बाहर निकाल रही है। तभी एक मगरमच्छ उस मछली की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वह महिला उस मछली को अभी निकल ही रही थी, तब तक दूसरा शख्स उसकी मदद को वहां आता है। इतने में मगरमच्छ पानी से बाहर आ जाता है।

मगरमच्छ को अपनी तरफ आते देख वे दोनों वहां से भाग जाते हैं और मगरमच्छ उस मछली को अपने दांतों से जकड़ लेता है। फिर धीरे-धीरे उसे अपना निवाला बना लेता है।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया के काकाडू नेशनल पार्क की है। 24 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अब तक इसे 12 हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है और साढ़े सात हजार से अधिक लोगों ने टिप्पणी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.