विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भुखमरी से निपटने की सरकारी योजना से आफत में खरगोश

By shweta.mishraEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 04:04 PM (GMT+05:30)

वेनेज़ुएला में फैली भुखमरी से न‍िपटने के लि‍ए सरकार ने एक खास योजना तैयार क‍ी है। जि‍ससे अब वहां पर खरगोश आफत में आ गए हैं। आइए जानें कैसे...

भुखमरी से निपटने की सरकारी योजना से आफत में खरगोश
भुखमरी से निपटने की सरकारी योजना से आफत में खरगोश

खरगोश खाने की सलाह 

जी हां दुनि‍या में आज कई ऐसे देश हैं। जहां पर बड़े स्‍तर पर भुखमरी फैली है। वहां की सरकारें जनता की भूख म‍िटाने के लि‍ए तरह-त‍रह के प्रयास और योजनाएं तैयार करती है। ज‍िससे क‍ि भुखमरी से न‍िजात म‍िल सके। ऐसे में इन भुखमरी से परेशान देशों में एक देश वेनेज़ुएला भी हैं। यहां पर हाल ही में सरकार ने एक खास सरकारी योजना तैयार की है। ज‍िसमें लोगों को खरगोश खाने की सलाह दी है। इससे भोजन की कमी नहीं महसूस होगी। 

 

बालकनी में उगाएं भोजन 

ये वही खरगोश ज‍िन्‍हें लोग अपने घरों में क्‍यूट पेट के रूप में पालते हैं और इन्‍हें सबसे ज्‍यादा प्‍यार करते हैं। ज‍िससे अब यहां पर खरगोश काफी आफत में हैं क्‍योंक‍ि पता नहीं उन्‍हें कब खा ल‍िया जाए। खरगोश काफी सहमे हैं। इसके आलवा यहां के राष्‍ट्रपत‍ि निकोलस मदुरो की सरकार ने एक और खास प्‍लान तैयार कि‍या है। ज‍िसमें लोगों को अपने घरों की छतों और बालकली में भी भोजन उगाने की सलाह दी है। ज‍िससे लोगों को भरपेट भोजन म‍िल सकेगा। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।