Move to Jagran APP

जापान में 19 लाख में बिके दो खरबूजे

आपको बेशक मजाक लग रहा हो पर ये सच है जापान में दो प्रीमियम खरबूजों की नीलामी हुई और उनकी बोली 19 लाख से ऊपर तक गई।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 09:55 AM (IST)
जापान में 19 लाख में बिके दो खरबूजे
जापान में 19 लाख में बिके दो खरबूजे

मंहगा फल 

loksabha election banner

इंडिया टाइम्‍स की एक खबर के अनुसार बीते शनिवार को जापान में हुई एक नीलामी के दौरान दो प्रीमियम खरबूजों की कीमत 29,300 अमेरिकी डॉलर तक लगी जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्‍य लगभग 19.84 लाख रुपए के बराबर होता है। वैसे पता चला है कि जापान में ऐसी नीलामी होती रहती है, और आमतौर पर प्रीमियम खरबूजों की कीमत 6 से 10 हजार रुपए के बीच होती है।

खास होता है खरबूजा 

आप सोच रहे होंगे कि खरबूजे में ऐसी क्‍या खासियत होती है जो ये इतना मंहगा बिकता है। तो जान लीजिए कि जापान में इस फल को सम्‍मान के साथ जोड़ करा देखा जाताहै। सूत्रों के अनुसार युबरी के नाम से फेमस इन खरबूजों को इस साल उत्तरी होक्काइडो में साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में एक स्थानीय फल पैकिंग फर्म ने इतना मंहगा दाम देकर खरीदा है।

आकार और सुंदरता के आधार पर तय होता है दाम

जापान में खरबूजों को लेकर इस कद अलग जुनून है कि यहां के किसान फल के आकार को और देखने में सुंदरता को लेकर काफी सजग रहते हैं। अच्‍छे दाम के लिए खरबूजों का एकदम गोल और सुघढ़ होना आवश्‍यक है। फल अगर सही आकार का नहीं होता तो वे उसे इस्तेमाल नहीं करते। उसका वजन भी कीमत में खास भूमिका अदा करता है। सुनने पर यकीन नहीं होता की बदसूरत दिखने की वजह कई सारे खरबूज़े बर्बाद जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.