Viral Video: क्रिकेट लीग मैच में अंपायर ने की ऐसी अंपायरिंग, वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना सिर
इस वीडियो को Hasna Zaroori Hai नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 1 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में योग करने वाले अंपायर ने क्रिकेट मैदान पर अजीबोगरीब अंदाज में अंपायरिंग कर लोगों को दिल जीत लिया। यूजर्स अंपायर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
When Baba Ramdev's student becomes an umpire
🤣🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/ONIIWJGdwI— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) March 25, 2023
इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। क्रिकेट मैच के लिए पूरी तैयारी की गई है। मैदान पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। खेल शुरू होता है। मैच के पहले ओवर में विकेट गिर जाता है। इसके बाद दूसरा बल्लेबाज आता है। गेंदबाज ओवर की पांचवी गेंद डालता है। गेंदबाज की पकड़ गेंद पर ढीली हो जाती है।
इस वजह से गेंद हवा की मदद से पॉपिंग क्रीज के बाहर जाकर गिरता है। बल्लेबाज बिना किसी दिक्कत गेंद को कीपर के दस्ताने में जाने देता है। वहीं, गेंद में गति न रहने की वजह से गेंद को कवर करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
इसके बाद बल्लेबाज का ध्यान अंपायर की तरफ जाता है। अंपायर भी बिना संकोच सिर हिलाकर सहमति जताता है। मानो वह बल्लेबाज को बताना चाह रहा है कि आपकी मनोकामना पूरी की जाएगी।
इसके बाद अंपायर अपने हाथों को हवा में नहीं फैलाता है, बल्कि सिर के बल धरती पर खड़ा हो जाता है। यह देख सब अंपायर को देखने लगते हैं। फिर, अंपायर अपने दोनों पांवों को हवा में लहराकर वाइड का सिग्नल देता है। यह देख सब आश्चर्य करने लगते हैं। वहीं, कई खिलाड़ी मैदान पर हंसने लगते हैं। यह दृश्य देखने लायक है।
इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Image Credit: Hasna Zaroori Hai