Move to Jagran APP

Viral Video: शॉपिंग मॉल में पति पत्नी ने दिखाया अपना टैलेंट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 63 हजार बार देखा गया है। वहीं 3 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 12:20 PM (IST)
Viral Video: शॉपिंग मॉल में पति पत्नी ने दिखाया अपना टैलेंट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
Viral Video: शॉपिंग मॉल में पति पत्नी ने दिखाया अपना टैलेंट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: अक्सर आपने पति-पत्नी को साथ में शॉपिंग करते देखा होगा। इस दौरान एक पक्ष जरूर नाराज रहता है। फिर चाहे नाराजगी पति को पत्नी से हो, या पत्नी अपने पति से नाराज हो। जहां पति एक्स्ट्रा खर्च से नाराज रहता है। वहीं, पत्नी पसंद की चीजें न मिलने से नाराज रहती है।

loksabha election banner

हालांकि, इस वीडियो में विपरीत कहानी है। पति और पत्नी दोनों खुश हैं। एक साथ मिलकर शॉपिंग कर रहे हैं। शॉपिंग मॉल में अन्य लोग भी है, जो खरीदारी में व्यस्त हैं। पूरी शॉपिंग करने के बाद दोनों एक बात पर अटक जाते हैं कि कुछ तो मिसिंग है। घर से दोनों लंबी लिस्ट बनाकर लाए थे। इनमें एक चीज लिखना भूल गए थे। दोनों याद करने में लग जाते हैं। इधर उधर कर कई चक्कर लगाते हैं। इसके बावजूद उन्हें याद नहीं आता है।

इसके बाद याद करने के लिए डार्क चॉकलेट का सहारा लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि डार्क चॉकलेट खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके बाद दोनों फिर से एक राउंड लगाते हैं। तभी उनकी नजर ऊपर रखे उस चीज पर पड़ती है, जिसकी उन्हें तलाश है। हालांकि, ऊपर रखे होने की वजह से उतारना आसान नहीं था। जब आसपास कोई नहीं दिखता है, तो दोनों अपने टैलेंट के दम पर तकिया को नीचे ले आते हैं। यह सीन देखने लायक है।

इसमें पति नीचे बैठकर पत्नी को हाथों की मदद से ऊपर उठाता है। वहीं, पत्नी तकिया लेकर अपने ट्राली बैग में रखती है। इसके बाद हवा में फ्लिप कर नीचे आती है। यह दृश्य देखने लायक है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि दोनों लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं।

इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 63 हजार बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स ने पति पत्नी के फिटनेस फ्रिक जमकर तारीफ की है।

Image Credit: 'Fun Viral Vids'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.