Move to Jagran APP

Viral Video: इंटरव्यू देने आए शख्स के साथ बॉस ने किया ऐसा मजाक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स नौकरी की तलाश में है। वह इधर-उधर भटकता है। उसे कहीं जॉब नहीं मिलती है। ऐसा भी हो सकता है कि शख्स को मन मुताबिक जॉब नहीं मिल रही है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 29 Jan 2023 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 02:59 PM (IST)
Viral Video: इंटरव्यू देने आए शख्स के साथ बॉस ने किया ऐसा मजाक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: इंटरव्यू देने आए शख्स के साथ बॉस ने किया ऐसा मजाक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हॉरर प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इस स्थिति में किसी भी व्यक्ति की बोलती बंद हो सकती है। शख्स भी मनोभाव के अनुसार रिएक्शन देता है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स नौकरी की तलाश में है। वह इधर-उधर भटकता है। उसे कहीं जॉब नहीं मिलती है। ऐसा भी हो सकता है कि शख्स को मन मुताबिक जॉब नहीं मिल रही है।

loksabha election banner

वीडियो देख ऐसा लगता है कि वह स्क्रिप्ट राइटर है। इसके लिए वह प्रोडक्शन हाउस में इंटरव्यू देने जाता है। प्राइमरी स्टेज में वह पास हो जाता है। तब बारी बॉस की आती है। आसान शब्दों में कहें तो बॉस से फाइनल राउंड में मिलना होता है। ऑफिस की तरफ से फाइनल इंटरव्यू के लिए उसे बुलाया जाता है। वह सही समय पर ऑफिस पहुंच जाता है। बॉस की अनुमति न मिलने पर वह बाहर वेट करता रहता है। बॉस हॉरर वीडियो से संबंधित प्रोडक्शन हाउस रन करता है। इसके लिए बॉस के मन में शरारत सूझती है और स्क्रिप्ट राइटर के साथ प्रैंक करने की सोचता है।

इसके बाद वह अपने मेक अप आर्टिस्ट को फेस मेकअप के लिए कहता है। कुछ पल बाद बॉस अपने पीए से शख्स को अंदर भेजने का आदेश देता है। जब शख्स अंदर आता है, तो बॉस दूसरी तरफ मुंह कर बैठा रहता है। शख्स कुछ देर तक वेट करता है। फिर टेबल पर नॉक करता है।

यह सुन बॉस अपना फेस दिखाता है। बॉस को देख शख्स डर जाता है। बॉस के सिर पर गोली लगी है। सिर से खून बह रहा है। बॉस अपनी आंखें मूंदे ड्रामा कर रहा है। शख्स घबरा जाता है। इसके बाद वह डर के मारे उठाकर भागने लगता है। दरवाजे पर पहुंचते ही उसकी सांसे तेज चलने लगती हैं। शख्स को घबराता देख समझ जाता है कि शख्स बहुत डर गया है। फिर वह शख्स को रिलैक्स होने की सलाह देता है। यह सीन बेहद फनी है।

इस वीडियो को 'Lo+Viral' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: 'Lo+Viral'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.