Viral Video: चांद नवाब स्टाइल में जान जोखिम में डालकर पत्रकार ने की रिपोर्टिंग, वीडियो देख हो जाएंगे हक्का-बक्का
Viral Video इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर भारी तबाही के बीच तूफान से लड़कर रिपोर्टिंग कर रहा है| कुछ ऐसा ही साहसिक काम मशहूर रिपोर्टर चांद नवाब ने पाकिस्तान में बाढ़ आने के समय की थी|
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: तूफान इयान के चलते फ्लोरिडा में आम जनमानस का बुरा हाल है| सरकारी सूचना के बाद ही ज्यादातर लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं| वही तूफान इयान से फ्लोरिडा में भारी तबाही की खबर है| सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि तूफान इयान से फ्लोरिडा का बुरा हाल हो रखा है| सरकार की तरफ से पर्याप्त सभी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है| हालांकि, फ्रंट लाइन वारियर्स जान हथेली पर रख अभी भी मदद में जुटे हुए हैं|
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे| इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर भारी तबाही के बीच तूफान से लड़कर रिपोर्टिंग कर रहा है| कुछ ऐसा ही साहसिक काम मशहूर रिपोर्टर चांद नवाब ने पाकिस्तान में बाढ़ आने के समय की थी| चांद नवाब स्टाइल में मौसम विज्ञानी रिपोर्टर जिम जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग की है| सोशल मीडिया पर लोग जिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं|
Jim Cantore got hit by a flying tree branch during hurricane report pic.twitter.com/ybONC3VR51— Gifdsports (@gifdsports) September 28, 2022
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 240 किलोमीटर प्रति घंटे के तूफान के बीच जिम बीच सड़क पर खड़े होकर रिपोर्टिंग करने की कोशिश कर रहा है| इसी क्रम में उसका शारीरिक संतुलन कई बार बिगड़ता है। तभी पेड़ की टूटी शाखा उनके पैरों से टकराती है| इसके बावजूद जिम रिपोर्टिंग करना नहीं छोड़ते हैं| हालांकि, हवा के दबाव के चलते उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं| तभी जिम की नजर साइन बोर्ड पर पड़ती है, तो जिम सहायता के लिए साइन बोर्ड को पकड़ लेता है| इसके बाद जिम धीरे धीरे कर किनारे आ जाते हैं| सरकारी रिपोर्ट की मानें तो यह बहुत बड़ा तूफान है| फिलहाल किसी के हाताहात की कोई नुकसान नहीं है। सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है|
इस वीडियो को Gifdsports ने शेयर किया है
इस वीडियो को Gifdsports ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 46 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों ने रिपोर्टर जिम कीतारीफ की है।
Image Credit:Gifdsports