दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मल्टीनेशनल कंपनी में सभी स्टाफ काम करने में मशगूल हैं। इनमें एक शख्स काम करते-करते झपकी लेने लगता है। वह लाख चाहता है कि नींद न आए। इसके बावजूद उसे तेज नींद आती है। इसके चलते वह वर्किंग डेस्क पर ही सो जाता है। सभी लोग काम करते रहते हैं।
Hilarious! pic.twitter.com/LfY4yH0RaE
— FunnymanPage (@FunnymanPage) January 27, 2023
तभी टीम लीडर की नजर सोते शख्स पर पड़ती है। इसके बाद वह धीरे से सब को कहता है कि चलो, सबलोग मिलकर इसके साथ प्रैंक करते हैं। फिर सभी उठकर दूसरे रो में जाकर छिप जाते हैं। शख्स को गहरी नींद लग जाती है। इसके लिए उसे चहल-पहल का पता नहीं चलता है। इसके बाद अचानक से उसकी नींद खुलती है। वह इधर उधर देखता है।
किसी को न देख वह उठकर बाहर जाता है। फिर अंदर आता है। इसके बाद टीम लीडर को कॉल करता है। टीम लीडर यह कहकर तंग न करने की सलाह देता है कि आज संडे है और वह मूवी देख रहा है। यह सुन शख्स और चौंक जाता है कि क्या वह शुक्रवार से ऑफिस में ही सो रहा है ? उसे पता ही नहीं है।
इसके बाद वह फिर बाहर जाता है, तो सिक्योरिटी गार्ड को बाहर देखता है। वह फिर अंदर आता है। तब तक सभी लोग अपनी सीट पर आकर काम करने लगते हैं। यह देख शख्स चौंक जाता है। वह सोचता है कि आज उसके साथ क्या हो रहा है ? वहीं, टीम लीडर शख्स की सीट के सामने खड़ा हो जाता है। मानो वह कहना चाहता है कि सब कुछ तो ठीक है। यह शख्स इतनी देर से किधर गायब है ? उस समय शख्स की बोलती बंद हो जाती है। वह अवाक हो जाता है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है।
इस वीडियो को 'FunnymanPage' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Oh boy! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख फनी कमेंट कर रहे हैं।
Image Credit: FunnymanPage