विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: देसी जुगाड़ लगाकर महिला ने 2022 के अधूरे सपने को किया पूरा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

By Pravin KumarEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2022 12:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Dec 2022 03:11 PM (GMT+05:30)

Viral Video लोग नए साल पर ढेर सारे उम्मीदों के साथ गोल सेट करते हैं। उनका टारगेट होता है कि ...और पढ़ें

Viral Video: देसी जुगाड़ लगाकर महिला ने 2022 के अधूरे सपने को किया पूरा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Viral Video: देसी जुगाड़ लगाकर महिला ने 2022 के अधूरे सपने को किया पूरा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा हर किसी के साथ होता है। लोग नए साल पर ढेर सारे उम्मीदों के साथ गोल सेट करते हैं। उनका टारगेट रहता है कि साल के अंत तक उन चीजों को पूरा कर लेना है। हालांकि, दुनिया चलाने वाले को कुछ और मंजूर होता है। इसके लिए लाख चाहकर भी लोगों के कुछ सपने पूरे नहीं होते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण वीडियो में देखने को मिल रहा है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला साल 2023 के आगमन से पहले साल 2022 के गोल पर नजर डाल रही है। साल 2022 में महिला ने कई सपने देखे थे। इन सपनों को डायरी में लिखा गया था। उन पर वर्क भी किया गया था। इसके बावजूद उनको पूरा करने में महिला को सफलता नहीं मिली है। महिला ने फाइव पॉइंट्स में गोल लिखा है। इसके पहले पॉइंट पर लिखा है-साल 2022 में 1 लाख 50 हजार रुपये की सेविंग करनी है। इसमें वह कामयाब नहीं हुई है। महज 150 रुपये अकाउंट में है।

दूसरे प्वाइंट पर लिखा है-नए साल पर एक फ़ोन लेना है। इस सपने को भी महिला साकार नहीं कर पाई है। इसके लिए महिला दूसरे पॉइंट को साल 2023 में पूरा करने का प्लान करती है। तीसरे प्वाइंट पर लिखा है-साल भर ख़ुशी से रहना है। इसमें भी महिला सुधार करती है और लिखती है-ख़ुशी तो नहीं रह सकी, केवल जीवन व्यतीत किया।

चौथे पॉइंट में लिखा है-वजन 25 किलो कम करना है। इस पॉइंट को भी महिला पूरा नहीं कर सकी और सुधार कर लिखती है-केवल 2 किलो वजन कम हो सका है। अंतिम पॉइंट में अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना लिखा है-साल 2022 में नया घर खरीदना है। इसमें सुधार कर महिला लिखती है-साल 2022 में माउस ख़रीदा है।

इस वीडियो को CCTV_IDIOTS ने ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख 50 हजार से बार देखा गया है। वहीं, 7 हजार लोगों ने पसंद किया है।

Image Credit: CCTV_IDIOTS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।