Viral Video: आपदा में अवसर ढूंढ शख्स करने लगा ऐसा बिजनेस, वीडियो देख आप भी कहेंगे-सही खेल गया भाई !
इस वीडियो में शख्स ने आपदा में अवसर की जो तलाश की है। वह काबिले तारीफ है। यह न केवल एक देश की बात है बल्कि सभी देशों में ऐसा देखा जाता है कि तेज बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो जाता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके मन में भी बिजनेस करने का प्लान जरूर आएगा। इस मौके पर आप कह उठेंगे सही खेल गया भाई! इस वीडियो को देख उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर कर दिल छूने वाली बात कही है। अक्सर लोग काम न मिलने और बिजनेस में सफलता न मिलने की बात करते हैं। यह वीडियो उन लोगों के लिए एक सबक है।
Entrepreneurship & Enterprise. It’s everywhere. Unstoppable. #MondayMotivation. pic.twitter.com/mqnLtXjCKT
— anand mahindra (@anandmahindra) September 19, 2022
इस वीडियो में शख्स ने आपदा में अवसर की जो तलाश की है। वह काबिले तारीफ है। यह न केवल एक देश की बात है, बल्कि सभी देशों में ऐसा देखा जाता है कि तेज बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो रोड पर पानी जमा हो जाता है। उस समय पैदल चलने वाले लोगों को काफी मुश्किल होती है।
खासकर, ऑफिस के लोगों को अधिक परेशानी होती है। वे ऑफिस गेट अप में रहते हैं और सड़क पर पानी जमा होने से उनके शूज और स्लीपर भींग जाते हैं। इसके लिए वे तरकीब ढूंढते रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शख्स ने नायाब तरकीब ढूंढ निकाला है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्श सड़क किनारे ट्राली गाड़ी लेकर खड़ा है। उस ट्राली पर दो लड़की सवार होती है। इसक बाद वह शख्स ट्राली को धक्का लेकर सड़क दी दूसरी तरफ ले जाता है। दोनों लड़की ट्राली से उतर जाती हैं। उसी समय दो लोग पैसे देकर ट्राली पर सवार होते हैं। इसके बाद शख्स ट्राली को पुनः सड़क के पार ले आता है। यह क्रम जारी रहता है। इससे लोगों को सड़क पार करने में मदद मिल रही है। वहीं, शख्स को रोजगार मिल जाता है।
इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- Entrepreneurship & Enterprise. It’s everywhere. Unstoppable। आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 38 हजार बार देखा गया है। वहीं, बहुत लोगों ने कमेंट कर शख्स की तारीफ की है।
Image Credit: आनंद महिंद्रा