Move to Jagran APP

बहादुर मां ने ऐसे बचाई अपने बच्चे की जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

वीडियो देख ऐसा लगता है कि कई बंदर एक झुंड में छत पर आराम फरमा रहे हैं। इनमें बंदरनी यानी बच्चे की मां भी है। बंदर का बच्चा इठला-इठला कर इधर-उधर उछल रहा है। तभी बच्चे के मन में शरारत सूझती है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 04:29 PM (IST)
बंदर का बच्चा इठला-इठला कर इधर-उधर उछल रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक मां ने न केवल ममता, बल्कि बहादुरी की भी मिसाल पेश की है। लोग वीडियो देख मां की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर का एक बच्चा बिजली की तार पर लटक रहा है। वह उतरने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता है।

loksabha election banner

वीडियो देख ऐसा लगता है कि कई बंदर एक झुंड में छत पर आराम फरमा रहे हैं। इनमें बंदरनी यानी बच्चे की मां भी है। बंदर का बच्चा इठला-इठला कर इधर-उधर उछल रहा है। तभी बच्चे के मन में शरारत सूझती है और वह छत की दीवार पर जाकर बैठ जाता है। इतना ही नहीं, इसके बाद वह उछलकर बिजली की तार पर चढ़ जाता है। हालांकि, उसे पता नहीं होता है कि बिजली की तार पर ड्रामा करना खतरे से खाली नहीं होता है।

उस समय बच्चे की मां की नजर अपने बच्चे पर पड़ती है। वह व्याकुल हो उठती है कि बिजली की तार पर लटकने और झूलने से करेंट भी लग सकता है। यह देख सभी बंदर परेशान हो जाते हैं। सभी मदद करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। बंदर का बच्चा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है। इसके बावजूद वह छत पर उतर नहीं पा रहा है। जब मां से रहा नहीं जाता है, तो वह उछलकर तार पर जाकर बैठ जाती है। इस क्रम में वह अपना वजन संतुलित नहीं कर पाती है। यह जान वह वापस छत पर आ जाती है। इसके बाद एक बार फिर कोशिश करती है। इस कोशिश में वह सफल हो जाती है। उस समय मां और बच्चे दोनों हैप्पी होते हैं।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-मां का प्यार या जरूरत पर दोस्त। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.