Viral Video: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप
लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग डॉक्टर से सलाह देते हैं तो कुछ ऑनलाइन जानकारी लेकर उन्हें फॉलो करते हैं। कुछ लोगों को सफलता मिलती है तो कुछ लोगों को निराश होना पड़ता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: आजकल हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग डॉक्टर से सलाह देते हैं, तो कुछ ऑनलाइन जानकारी लेकर उन्हें फॉलो करते हैं। कुछ लोगों को सफलता मिलती है, तो कुछ लोगों को निराश होना पड़ता है। निराश उन लोगों को होना पड़ता है, जो वर्कआउट के साथ डाइट पर अंकुश नहीं लगाते हैं।
MY GYM DAY pic.twitter.com/I8fEYFAMwg
— LOCKERROOM (@LockerRoomLOL) January 31, 2023
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स ने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए तगड़ा जुगाड़ लगाया है। यूजर्स जुगाड़ देख शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इनके टीचर महान गुरु होंगे। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स घर पर साइकिलिंग कर रहा है। ऐसा वह अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कर रहा है। शख्स का तोंद बाहर निकल आया है। वह शरीर से बहुत हैवी दिख रहा है।
हालांकि, सबसे मजेदार बात यह है कि वह शख्स खाने का बहुत शौक़ीन है। खाने से दूर नहीं रह पाता है। किसी की सलाह पर वह साइकिलिंग तो करने लगा, लेकिन अपनी भूख यानी क्रेविंग पर अंकुश नहीं लगा पाया है। कुछ दिनों के बात जब अति हो गई, तो उसने वेट लॉस के लिए निंजा टेक्निक अपनाया। साइकिलिंग मशीन के समीप ही चूल्हा रख लेता है। इसके बाद वह साइकिलिंग भी करता है। साथ में भरपेट खाता है। इस वीडियो में शख्स साइकिलिंग के साथ बीयर पीते दिख रहा है। यह सीन तो बेहद फनी है।
इस वीडियो को LOCKERROOM नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 11 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख शख्स के दिमाग की जमकर तारीफ की है।
Image Credit: LOCKERROOM