Move to Jagran APP

Viral Video: ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए शख्स ने ढूंढा ऐसा बहाना, यूजर्स बोले-ये बढ़िया था गुरु

Viral Video इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार बार देखा गया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarTue, 21 Mar 2023 08:32 PM (IST)
Viral Video: ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए शख्स ने ढूंढा ऐसा बहाना, यूजर्स बोले-ये बढ़िया था गुरु
Viral Video: ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए शख्स ने ढूंढा ऐसा बहाना, यूजर्स बोले-ये बढ़िया था गुरु

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में शख्स ने ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए ऐसा बहाना ढूंढा है, जिसे देख बॉस भी भावुक हो जाता है। इसके बाद बॉस भावनाओं में बहकर स्टाफ को तुरंत छुट्टी दे देता है। यह सुनते ही शख्स और उसके दोस्त खुशी से झूम उठते हैं।

— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) March 16, 2023

इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स घर से अपने बॉस को वीडियो कॉल कर अपनी तकलीफें गिना रहा है। इस काम में शख्स की मदद उसका दोस्त कर रहा है। ऐसा हो सकता है कि सभी वीकेंड पार्टी पर एकत्र हुए थे। सभी ने मिलकर पार्टी की। देर रात तक पार्टी करने के चलते सुबह देर से उनकी नींद खुलती है।

इस वजह से शख्स ऑफिस नहीं पहुंच पाता है। बॉस कई बार संपर्क करने की कोशिश करता है, लेकिन हैंग ओवर की वजह से शख्स बात नहीं कर पाता है। इसके बाद शख्स अपने दोस्तों से बॉस के फोन कॉल की बात बताता है।  

उस समय दोस्तों ने कहा कि टेंशन लेने का नहीं, बल्कि देने का है। इसके बाद शख्स का एक दोस्त फर्स्ट एड किट की मदद से अपने हाथ पर पट्टी बाँध लेता है। मानो, उसके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है।

इसके बाद शख्स बॉस को कॉल करता है और दुखी आत्मा से बोलता है कि ऑफिस आने के दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया है। इस वजह से उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। उस समय वह ऑफिस जाने के बजाय हॉस्पिटल जाता है। वहां, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है। साथ ही हाथ पर गर्म पट्टी बांधी है। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ दवाइयां देकर रेस्ट करने के लिए कहा है। यह सुन बॉस भावुक हो उठता है।

उसी समय शख्स का दोस्त पीछे से पट्टी से बंधे हाथ को आगे कर कैमरे के सामने रखता है। इससे बॉस को पता चलता है कि शख्स को सही में गंभीर चोट लगी है। वह तुरंत शख्स को ऑफ दे देता है। यह सीन बेहद फनी है।

इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। साथ ही लोगों ने शख्स के बहाने की जमकर तारीफ की है।

Image Credit: 'Fun Viral Vids'