Move to Jagran APP

Viral Video: जहरीले सांप के साथ शख्स कर रहा था स्टंट, फिर जो हुआ वह देख आप हो जाएंगे हैरान

Viral Video इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 हजार बार देखा गया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स ने शख्स की आलोचना की है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM (IST)
Viral Video: जहरीले सांप के साथ शख्स कर रहा था स्टंट, फिर जो हुआ वह देख आप हो जाएंगे हैरान
Viral Video: जहरीले सांप के साथ शख्स कर रहा था स्टंट, फिर जो हुआ वह देख आप हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। इसमें एक शख्स को जहरीले सांप के साथ मस्ती करना महंगा पड़ा है। इस खुराफाती दिमाग के लिए शख्स को हॉस्पिटल का चक्कर भी लगाना पड़ा होगा।

loksabha election banner

इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स लोगों को इंप्रेस करने के लिए जहरीले सांप के साथ स्टंट कर रहा है। उसे पता है कि जहरीले सांप के साथ स्टंट करना उसकी सेहत के लिए नुकसाहदेह साबित हो सकता है। इसके बावजूद वह जहरीले और खतरनाक सांप से पंगा ले रहा है। ऐसा वह पेट पालने के लिए भी करता होगा।

इसमें वह एक फिसलन वाले बोर्ड पर सांप को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है। इस स्टंट को करने में वह कई बार सफल होता है। हालांकि, उसके बुरे बर्ताव से सांप चिढ़ रहा था। वह शख्स के इंप्रेस करने वाले स्टंट से खुश नहीं था। कुछ पल सहने के बाद सांप के मन में ख्याल आया कि शख्स को सबक सिखाना पड़ेगा। इसके लिए वह अपनी बारी का इंतजार करने लगा। तभी सांप को मौका मिला।

स्टंट करने के दौरान शख्स की सांप से पकड़ ढीली हो गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए सांप ने पलक झपकते ही शख्स को डस लिया। शख्स हेल्प के लिए चिल्लाता रह गया, लेकिन सांप छोड़ने को तैयार नहीं था। स्टंट देखने वाले लोग भी हेल्प के लिए नहीं जाते हैं। इससे पता चलता है कि शख्स को गहरा जख्म मिला होगा। उसे तत्काल हॉस्पिटल की जरूरत पड़ी होगी। इसके लिए कहा जाता है कि खतरनाक और जहरीले सांप के साथ स्टंट नहीं करना चाहिए।

इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स ने शख्स की आलोचना की है।  

Image Credit: 'Fun Viral Vids'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.