Move to Jagran APP

Viral Video: फुटबॉल खेलते समय शख्स ने की अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Viral Video इस वीडियो को Lo+Viral नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार बार देखा गया है। वहीं 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarWed, 15 Mar 2023 06:27 PM (IST)
Viral Video: फुटबॉल खेलते समय शख्स ने की अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Viral Video: फुटबॉल खेलते समय शख्स ने की अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं, हंसते-हंसते आपका पेट फूल जाएगा। इस वीडियो में एक शख्स ने फुटबॉल खेलने के दौरान अजीबोगरीब हरकत की है। उसे देख लगता है कि मानो शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से बीमार है। ऐसा भी हो सकता है कि लाइक्स पाने के लिए शख्स ने अजीबोगरीब हरकत कर खेल को मजेदार बना दिया।

— Lo+Viral 🔥 (@TheBest_Viral) March 13, 2023

इस वीडियो में देख सकते हैं कि अफ्रीका महादेश के किसी देश के ग्रामीण इलाके में फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है। दर्शक दीर्घा में कुछ नवयुवक खड़े हैं। वहीं, कुछ अपनी बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। जबकि, कई लड़के मैच को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो सभी व्यस्त हैं।

उसी समय एक शख्स फुटबॉल लेकर आगे बढ़ता है। हालांकि, अन्य फुटबॉलर की तरह आगे नहीं बढ़ता है, बल्कि स्किंग स्टाइल में फुटबॉल पर सोकर आगे बढ़ता है। सभी खिलाड़ी शख्स की अजीबोगरीब हरकत देख परेशान हो जाते हैं।

कई खिलाड़ी बॉल छीनने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद वे बॉल छीनने में कामयाब नहीं हो पाते हैं। कुछ देर तक स्लाइडिंग ड्रामा चलता है। इसके बाद शख्स बॉल लेकर बंदर की तरह उछलने लगता है।

कुछ देर तक वह बन्दर की तरह उछलता है। तभी एक लड़का फ़िल्मी स्टाइल में शख्स के सामने आगे खड़ा हो जाता है। शख्स उस लड़के के साथ कुछ ज्यादा ही ज्यादती कर बैठता है। लड़का निकर पहनकर खड़ा है।

शख्स बीच मैदान में उसकी चड्डी उतार देता है। यह देख सभी हंसने लगते हैं। वहीं, लड़का शर्मा जाता है। किसी तरह निकर पहनता है। इतनी देर में शख्स बॉल को गोल पोस्ट में डाल देता है। वीडियो बेहद फनी है।

इस वीडियो को 'Lo+Viral ' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: Lo+Viral