Move to Jagran APP

Viral Video: शख्स ने नागराज के साथ किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना सिर

Viral Video इसके बावजूद शख्स बिना किसी खौफ के सांप को नहलाने में व्यस्त है। सबसे आश्चर्य बात यह कि शख्स इंसानों की तरह सांप को नहलाता है। इसके लिए वह बाल्टी में पानी भरता है। इसके बाद मग की मदद से सांप को नहलाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 03 Dec 2022 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 11:32 AM (IST)
Viral Video: शख्स ने नागराज के साथ किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना सिर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। यूजर्स भी वीडियो देख हैरान हैं। साथ ही लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या लड़का सही सलामत है ? लड़के ने वीडियो में कुछ ऐसा कारनामा किया है। वह उसके लिए खतरनाक है। आजकल युवा लाइक्स पाने की चाहत में खतरनाक स्टंट करते हैं।

loksabha election banner

इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। युवकों को खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए। वहीं, रील्स के लिए जीव-जंतु को भी नहीं परेशान करना चाहिए। हालांकि, यह शख्स बिना किसी सुरक्षा के सांप के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स बाथरूम में सांप को नहला रहा है। सांप को यह बिल्कुल पसंद नहीं है। वह रिएक्शन कर रहा है।

इसके बावजूद शख्स बिना किसी खौफ के सांप को नहलाने में व्यस्त है। सबसे आश्चर्य बात यह कि शख्स इंसानों की तरह सांप को नहलाता है। इसके लिए वह बाल्टी में पानी भरता है। इसके बाद मग की मदद से सांप को नहलाता है। इस दौरान सांप आक्रमक दिख रहा है।

पहली बार तो वह कोई खास रिएक्शन नहीं देता है। अगले पल वह आक्रमक होकर मग को पकड़ लेता है। फिर भी शख्स डरता नहीं है। वह बेफिक्र होकर सांप को नहलाता रहता है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में लोगों को सांप के साथ खतरनाक स्टंट करते देखा गया है। हालांकि, बाथरूम में पड़ी शराब की बोतल से पता चलता है कि शायद शख्स ने शराब पी रखी है।

इस वीडियो को 'ज़िन्दगी गुलज़ार है' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इतने ठंड में बेचारे सांप को पानी से नहला रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 18 हज़ार बार देखा गया है। वहीं, लोगों ने वीडियो को पसंद कर आलोचनात्मक कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है-पास मैं बोतल भी रखी है इसको पीकर ही तूफानी कर सकते है।

Image Credit: ज़िन्दगी गुलज़ार है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.