Move to Jagran APP

Viral Video: पत्नी की विदाई न होने पर शख्स ने उठाया ऐसा कदम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार शख्स अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। जहां ससुराल वालों ने शख्स यानी दामाद के साथ अपनी बेटी की विदाई नहीं की। इससे शख्स बेहद रुष्ट हो गया था। इसके चलते शख्स ने गुस्से में यह कदम उठाया। काफी देर तक यह ड्रामा चला।

By Pravin KumarEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 05:20 PM (IST)
Viral Video: पत्नी की विदाई न होने पर शख्स ने उठाया ऐसा कदम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Viral Video: पत्नी की विदाई न होने पर शख्स ने उठाया ऐसा कदम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, लोगों को इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति और उसके परिवार वालों का कभी भला नहीं होता है। इसके विपरीत कई बार व्यक्ति की जान भी चली जाती है।

loksabha election banner

कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें बीवी के ससुराल जाने से मना करने पर शख्स यानी पति गुस्से में बिजली टॉवर पर चढ़ जाता है। इससे शख्स के ससुराल में हड़कंप मच जाता है। ससुराल वाले शख्स को मनाते रह जाते हैं, लेकिन वह नहीं मानता है।

इसके बाद गांव वाले पुलिस को इन्फॉर्म करते हैं। सूचना पाते ही पुलिस की एक टीम बिजली टावर के पास पहुंचती है। पुलिस के कहने पर भी शख्स नहीं मानता है। अंत में पुलिस वाले आश्वस्त करते हैं कि तुम उतर जाओ, उतरने के बाद हम लोग वादा करते हैं कि तुम्हारी पत्नी को ससुराल भेजेंगे। बहुत कहने और सुनने के बाद शख्स मानता है। फिर वह नीचे उतर जाता है। इसके बाद पुलिस के साथ शख्स थाने पहुंचता है। जहां ससुराल के लोगों को भी बुलाया जाता है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शख्स अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। जहां ससुराल वालों ने शख्स यानी दामाद के साथ अपनी बेटी की विदाई नहीं की। इससे शख्स बेहद रुष्ट हो गया था। इसके चलते शख्स ने गुस्से में यह कदम उठाया। काफी देर तक यह ड्रामा चला।

इस वीडियो को alkesh kushwaha ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था युवक ससुराल वालों ने नहीं भेजा तो पति बन गया शोले फिल्म का धर्मेंद्र और चढ़ गया हाईटेंशन टावर पर...वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Image Credit: alkesh kushwaha


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.