Move to Jagran APP

नन्हें चौकीदार ने मास्क न पहनने वालों की ली जमकर क्लास, वीडियो देख हसंते-हसंते हो जाएंगे लोटपोट

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पढ़े लिखे और अनपढ़ में अंतर। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 09:17 PM (IST)
नन्हें चौकीदार ने मास्क न पहनने वालों की ली जमकर क्लास, वीडियो देख हसंते-हसंते हो जाएंगे लोटपोट
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक नन्हा बच्चा लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। लोग नन्हें बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा देखा जाता है कि संक्रमण दर कम होने और स्वस्थ होने की दर बढ़ने के बाद लोग लापरवाह हो जाते हैं। साथ ही मास्क नहीं पहनने लगते हैं और शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं करते हैं।

loksabha election banner

इस बाजार में ऐसा देखा जा रहा है कि लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि पहाड़ी इलाके किसी बाजार में काफी लोग खरीददारी कर रहे हैं। वहीं, राह में एक नन्हा बच्चा हाथ में डंडा थामकर पहरेदारी कर रहा है। नन्हा बच्चा चेकपोस्ट पर खड़ा है। सभी लोग वहीं से गुजर रहे हैं। इस दौरान बच्चा बिना मास्क पहनें लोगों को जागरूक कर रहा है। बच्चा तुतलाकर लोगों को कहता है-तुम्हारा मास्क कंहा है ?

वहीं, जब दो महिलाएं एक साथ बिना मास्क गुजरती है, तो बच्चा तुतलाकर कहता है-तुम दोनों का मास्क कंहा है। आप दोनों अपनी मास्क लगाएं। इसके अगले दृश्य में देखा जाता है कि दो व्यक्ति रास्ते से गुजर रहे हैं, तो बच्चा उन्हें टोकता है-तुम्हारा मास्क कंहा है। इस दौरान बच्चा डंडे को उठाता है, तो व्यक्ति डंडे को पकड़ लेता है। उस समय नन्हा बच्चा असहज महसूस करने लगता है। हालांकि, व्यक्ति डंडे को छोड़ देता है। वीडियो बहुत मजेदार है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पढ़े लिखे और अनपढ़ में अंतर। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं। कुछ लोगों ने आम जनता (कोरोना के प्रति लापरवाह लोगों) की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है- ये लोग नहीं सुधरेंगे।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.