घोड़े को छेड़ना पड़ा मंहगा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
घोड़ा व्यक्ति की मंशा को भांप लेता है और मानो वह मन ही मन कहता है कि आज तेरी खैर नहीं है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो बेहद ही हास्यास्पद है, क्योंकि इस वीडियो में एक व्यक्ति को घोड़े को छेड़ना महंगा पड़ा है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक घर के बाहर घोड़ा बंधा हुआ है।
The best horse ride that I had seen 👌 pic.twitter.com/oqD8x4013o
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 26, 2020
घोड़ा इस घर का हिस्सा है, लेकिन आज घोड़े का मूड ठीक नहीं है। हो सकता है कि वह किसी बात को लेकर अपने मालिक से खफा है, जिससे वह व्यक्ति बेखबर है। इस बेखबरी में व्यक्ति घर के बाहर घूम रहा होता है कि तभी उसे स्टंट करने की सूझती है। इसके बाद वह घोड़े पर गलत दिशा से छलांग लगाकर चढ़ना चाहता है।
घोड़ा व्यक्ति की मंशा को भांप लेता है और मानो वह मन ही मन कहता है कि आज तेरी खैर नहीं है। इसके बाद जब वह व्यक्ति दौड़कर आता है और छलांग लगाकर घोड़े के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है। तभी घोड़ा भी अपनी कलाबाजी दिखाता है और हवा में भी उछलकर व्यक्ति को ऐसा किक मारता है कि वह व्यक्ति फुटबॉल की तरह गोल-गोल घूमकर ज़मीन पर औंधे मुंह गिरता है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैंने अब तक की सबसे बेहतर घुड़सवारी देखी। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने घोड़े के स्टंट पर की तारीफ की है।
Image Courtesy:. यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।