Viral Video: फोन बिजी मिलने पर हरियाणवी दादी ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Viral Video इस वीडियो को हम लोग We The People नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो मे हरियाणवी दादी फोन बिजी मिलने पर सवांद करने वाली महिला पर भड़क जाती है। हरियाणवी दादी के एंग्री रिएक्शन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
हरियाणवी दादी रॉक्स .. pic.twitter.com/2NBYTt7Pt2
— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) March 19, 2023
इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक हरियाणवी दादी घर के चौखट पर बैठकर किसी से बात करने की कोशिश कर रही है। दादी घर में उपस्थित सदस्य से नहीं, बल्कि फोन पर किसी से बात करना चाह रही है। इसके लिए दादी हाथ में स्मार्टफोन पकड़ी है। वह आसपास खेल रहे बच्चे से नंबर मिलाने को कहती है। दादी की फरियाद को कोई बच्चा पूरा नहीं करता है। उस समय घर के किसी सदस्य द्वारा नंबर मिला दिया जाता है।
इसके बाद वह अपने मोबाइल से दादी की बातचीत की रिकॉर्डिंग करने लगता है। दादी मोबाइल थामे बातचीत करने का इंतजार कर रही है। तभी कॉल रिंग बजती है। हालांकि, दो बार रिंग बजने के बाद ही मोबाइल से ऑटो आवाज आती है।
आप जिस व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं। वह उत्तर नहीं दे रहे हैं। यह सुनते ही दादी गुस्सा हो जाती है। दादी अपनी भावना को कंट्रोल नहीं कर पाती है। दादी तपाक से बोलती है-तू क्यों उत्तर दे रही है ? तेरे को क्या मतलब है ? जब हम कर रहे हैं।
वहीं, बैकग्राउंड से तब तक इंग्लिश में वही उत्तर आता है। पर्सन इज नॉट रिस्पॉन्डिंग। दादी गुस्से में भड़क जाती है और बोलती है-भाई, तेरे पर के असर पड़ रहा है। तू क्यों एकदम बीच में बोल पड़े हैं। हम अपने वाले से बात करेंगे। तू क्यों कूदे हैं बीच में... यह सीन बेहद फनी है।
इस वीडियो को 'हम लोग We The People' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Image Credit: हम लोग We The People