दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में लड़की ने बियर पीने के मामले में रिकॉर्ड कायम किया है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक लड़की किसी बार में बियर का लुत्फ उठा रही है। हालांकि, सबसे मजेदार बात यह है कि वह सामान्य लोगों की तरह बियर नहीं पी रही है, बल्कि कीर्तिमान स्थापित करने के लिए ड्रिंक कर रही है।

ऐसा कभी-कभार देखने को मिलता है। खासकर, जब बेट यानी कोई शर्त लगती है। तब कोई इस तरह की हरकत करता है। इस वीडियो में भी लड़की कुछ ऐसा ही करने के मूड में है। लड़की के मूड से पता चलता है कि वह कुछ तूफानी करना चाहती है। इसके लिए तूफानी अंदाज में वह बियर पीती है। इसमें लड़की जंबो गिलास में बियर लेकर पी रही है। बियर पीने के लिए वह दोनों हाथ का इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान वह एक सांस में पूरा बियर पीने की कोशिश करती है। हालांकि, इसमें वह सफल नहीं हो पाती है। इसके लिए कई घूंट में बियर पीती है। वीडियो बेहद फनी है।

इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब डॉक्टर आपको एक दिन में केवल एक गिलास बियर पीने देता है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 56 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख लड़की की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने आलोचना कर लिखा है कि जब आप दोनों हाथों से बियर की गिलास पकड़ते हैं। उसी समय समझ आ जाता है कि आप बच्चे हैं। लड़की भी उसी अंदाज में बियर पीने की कोशिश कर रही है।

Image Credit: Fun Viral Vids

Edited By: Pravin Kumar