Viral Video: 10 सेकंड में साड़ी पहनकर फैशन डिजाइनर ने दिए किलर पोज, देखते रह गए यूजर्स
Viral Video इस वीडियो को Great Videos नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 3 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: साड़ी पहनना किसी कला से कम नहीं है। इसके लिए लड़कियों को शुरुआत में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। खासकर, कम समय में साड़ी पहनना तो और कठिन काम है। एक बार सीख लेने के बाद साड़ी पहनना आसान होता है। वहीं, कई महिलाएं साड़ी पहनने की उलझन से बचने के लिए सूट का सहारा लेती हैं। इसमें समय की बचत भी होती है। हालांकि, आजकल साड़ी पहनने के मामले में लड़के भी लड़कियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में फैशन डिजाइनर ने महज 10 सेकंड में साड़ी पहनकर दिखाई है। इसके लिए डिजाइनर ने बेडशीट का इस्तेमाल किया है। डिजाइनर के स्किल को देख ऐसा लगता है कि उसे साड़ी पहनने में महारत हासिल है। वह बेडशीट को खूबसूरत ढंग से कैरी करता है।
fashion master pic.twitter.com/ewscNDKsNf— Great Videos (@Enezator) February 1, 2023
डिजाइनर सबसे पहले बेडशीट को फोल्ड कर साड़ी लुक देता है। वह शानदार तरीके से बेडशीट कैरी करता है। इसके बाद वह बेडशीट को यूनिक वे में फोल्ड कर अलग-अलग फैशन लुक देता है। इस दौरान वह खुद गाउन, लहंगा समेत कई अन्य लेडी लुक में दिखता है। वह ड्रेस सेन्स में किलर पोज देता है। 45 सेकंड के वीडियो में डिजाइनर कई लुक में दिखता है।
इस वीडियो को Great Videos नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि, बड़ी संख्या में यूजर्स ने कमेंट कर फैशन डिजाइनर की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-लॉकडाउन ने लोगों ने क्या-क्या सीखा दिया। एक अन्य यूजर ने तंज कर लिखा है-अब लड़कियों को साड़ी पहनन सिखाओ।
Image Credit: Great Videos