Viral Video: दरवाजे पर खड़े होकर एक दूसरे पर भौक रहे थे डॉगी, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
Viral Video इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-झगड़े के बीच तरोताजा होना जरूरी है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार से अधिक बार देखा गया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी दुकान के बाहर एक डॉगी खड़ा है। वहीं, दुकान के अंदर बड़ा डॉगी खड़ा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही है। इसके बाद दोनों एक दूसरे पर भौंकने लगते हैं। मानो दोनों अपनी बात मनाने की जिद पर अड़े हैं। नन्हा डॉग तेज भौंक रहा है।
It's important to freshen up between fights pic.twitter.com/MSi78rhUoc
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) January 25, 2023
वहीं, बड़ा डॉगी अपना ध्यान चारों तरफ रख भौंक रहा है। वह नहीं चाहता है कि उसके घर पर जो लड़ाई हो रही है। उसकी आवाज पड़ोस तक जाए। तभी एक गाड़ी आती है, जो दुकान के पास आकर खड़ी हो जाती है। यह देख बड़ा डॉगी भौंकना बंद कर देता है। उसे लगता है कि अगर वह भौंकता है, तो इससे उसकी ही बदनामी होगी।
बड़े डॉगी को शांत देख नन्हा डॉगी कुछ समझ नहीं पाता है। उसे लगता है कि क्या बात हो गई। ये क्यों चुप हो गया। लगता है-मेरी जीत हुई है। तभी भौंकने के क्रम में उसका गला सूख जाता है। वह सोचता है कि सारा मूड खराब हो गया है। क्या सोचकर आया था और क्या हो गया। जो भी हो-चलो पहले पानी पीकर राहत की सांस लेता है।
इसके बाद वह दुकान में घुसकर पानी पीने लगता है। पानी पीते-पीते उसके मन में ख्याल आता है कि चलो एक बार देख लेता हूं कि बड़ा डॉगी वाकई में हार मान लिया है या वो भी थक गया था। फिर वह दुकान के बाहर आकर भौंकने लगता है। यह देख बड़ा डॉगी भी भौंकने लगता है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है।
इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-झगड़े के बीच तरोताजा होना जरूरी है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख डॉगी की लड़ाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Credit: Fun Viral Vids