Move to Jagran APP

दोस्त बनकर नन्हें डॉगी ने मछलियों को दिया ऐसा धोखा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली मुद्रा में ही दूसरा डॉगी पानी में खड़ा है। साथ में मछलियां विचरण कर रही हैं। मछलियां नन्हें डॉगी की शरारत से वाकिफ नहीं है। डॉगी घात लगाकर पानी में खड़ा रहता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 09:00 AM (IST)
इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अगस्त महीने के पहले रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को दोस्त और दोस्ती की अहमियत के प्रति जागरूक करना है। हालांकि, कई ऐसे दोस्त होते हैं, जो दिल के नेक नहीं होते हैं। उनके दिल में खोट रहता है। कई मौके पर ऐसा देखा जाता है कि दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है। इसके लिए दोस्त चुनने से पहले दोस्ती की परीक्षा अवश्य लें। कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो खूब शेयर हो रहे हैं। इन दोनों वीडियो में दोस्त और दुश्मन का पता चलता है। पहले वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बड़ा डॉगी किसी तालाब में मछलियों के साथ खेल रहा है। इस क्रम में डॉगी मछलियों की शरारत को देख रहा है। मछलियां डॉगी की एक्टिविटी से वाकिफ है। कुछ देर बाद मछलियों को एहसास होता है कि डॉगी से कोई नुकसान नहीं है। इसके बाद मछलियां डॉगी के पास खेलने लगती हैं। कई मछलियां हिम्मत जुटाकर डॉगी को किस भी करती हैं। डॉगी भी मछलियों को लाड़-प्यार करता है। इस वीडियो में दोस्ती की परिभाषा का पता चलता है।

वहीं, दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली मुद्रा में ही दूसरा डॉगी पानी में खड़ा है। साथ में मछलियां विचरण कर रही हैं। मछलियां नन्हें डॉगी की शरारत से वाकिफ नहीं है। डॉगी घात लगाकर पानी में खड़ा रहता है। कुछ पल बाद मछलियों को ऐसा महसूस होता है कि नन्हें डॉगी से कोई खतरा नहीं है। यह जानकर मछलियां डॉगी के पास आकर खेलने लगती हैं। उनमें एक मछली डॉगी को किस करने की भूल कर बैठती है। डॉगी इस ताक में लगा रहता है और तुरंत अपने जबड़े में मछली को दबोच लेता है। मछलियां छ्टपटाती रहती है, लेकिन उसे दोस्तों का सहारा नहीं मिल पाता है। नन्हा डॉगी मछली को लेकर बाहर आ जाता है। इस वीडियो से यह सीख मिलती है कि भरोसा किसी पर नहीं करना चाहिए और न ही किसी से उम्मीद करनी चाहिए। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। कई लोगो ने कंमेट कर व्यक्ति की तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.