Viral Video: जेम्स बांड स्टाइल में चोरी कर बिल्ली घर से हुई नौ दो ग्यारह, वीडियो देख कह उठेंगे-असंभव!
इस वीडियो में बिल्ली हाथ साफ करने के बाद घर के दरवाजे को खोलती नजर आ रही है। इस दौरान बिल्ली दरवाजे पर रिंग के जरिए चढ़ती है और फिर कुंडी को मुंह की मदद से खोलती है। यह दृश्य चौकाने वाला है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: बिल्ली की गिनती पालतू जानवर में होती है। इसका फायदा उठाकर बिल्लियां निडर होकर हर घर में घूमती रहती हैं। हालांकि, किसे पता होता है कि बिल्ली कभी-कभी घूमने के बहाने घर की रेकी भी करती रहती है। खासकर, चोरी से दूध पीने के लिए वह नायाब तरीके ढूंढती रहती है। जब मौका मिलता है, तो हाथ साफ करने से गुरेज नहीं करती है।
कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली शातिराना अंदाज में घर की रेकी करती है। इस दौरान सबसे पहले वह घर के लोगों से रूबरू होती है। उनके दिलों में अपनी जगह बनाती है। इसके बाद घर के सभी चीजों से अवगत होती है। जब बिल्ली आश्वस्त हो जाती है कि अब वह घर में बिना किसी मदद के आ सकती है और हाथ साफ कर जा सकती है। तब बिल्ली चोरी के इरादे से घर में दाखिल देती है।
#Caturday criminal escaping..🐈🐾🚪😅 pic.twitter.com/SPS45u116l— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) August 13, 2022
इस वीडियो में बिल्ली हाथ साफ करने के बाद घर के दरवाजे को खोलती नजर आ रही है। इस दौरान बिल्ली दरवाजे पर रिंग के जरिए चढ़ती है और फिर कुंडी को मुंह की मदद से खोलती है। यह दृश्य चौकाने वाला है। दरवाजा खोलने के बाद बिल्ली दबे पांव घर से निकलकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। ऐसा हो सकता है कि चोरी से दूध पीने के बाद वह दबे पांव घर से नौ दो ग्यारह हो रही है।
इस वीडियो को Yoda4ever ने शेयर किया है
इस वीडियो को Yoda4ever ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- शातिर चोर घर से भाग रही है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 12 हजार से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 10 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर बिल्ली की तारीफ की है। एक युजर ने लिखा है- बिल्ली चालाक बन गई है।
Image Credit: Yoda4ever