विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: खाने में झींगा मछली देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 11 Jan 2023 03:02 PM (IST)

Viral Video इस वीडियो को 𝕐o̴g̴ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को ...और पढ़ें

Viral Video: खाने में झींगा मछली देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Viral Video: खाने में झींगा मछली देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में बिल्ली का रिएक्शन देखने लायक है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी घर पर दो बिल्लियां एक साथ रहती हैं। ऐसा हो सकता है कि घरवाले को बिल्ली पालने का शौक है। इसके लिए उसने दो बिल्लियां पाल रखा है।

घर की व्यवस्था देख ऐसा लग रहा है कि बिल्ली की सही देखभाल की जा रही है। दोनों बिल्ली भी ऊपर वाले को शुक्रिया अदा कर ठाठ से अपनी जिंदगी जी रही हैं। घरवाले भी बिल्लियों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस बात का प्रमाण वीडियो में देखने को मिलता है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स घर में मौजूद पहली बिल्ली को खाने के लिए झींगा मछली देता है।

झींगा मछली देख बिल्ली के मुंह में पानी आ जाता है। वह लार टपकाने की मुद्रा में आकर झींगा मछली की तरफ खींची चली जाती है। शख्स, झींगा मछली लेकर आगे बढ़ता है, तो बिल्ली उसके पीछे हो लेती है। वहीं, जब शख्स दूसरी बिल्ली को झींगा मछली खाने के लिए देता है, तो बिल्ली पहले तो अनजान में सोफे से उठ जाती है। इसके बाद जब झींगा मछली देखती है, तो बेहद फनी रिएक्शन देती है। वह उल्टी करने की मुद्रा में आ जाती है। साथ ही उल्टी करने की मिमिक्री करती है। यह दृश्य बेहद फनी है। ऐसा लगता है-मानो वह वेगन (शाकाहारी) बिल्ली है।

इस वीडियो को '𝕐o̴g̴' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 30 लाख बार देखा गया है। साथ ही 90 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है और 13 हजार बार वीडियो को रीट्वीट किया गया है।

Image Credit: 𝕐o̴g̴