Move to Jagran APP

ठंड से बचने के लिए बिल्ली ने की नन्हे डॉगी से दोस्ती, वीडियो देख आप कह उठेंगे So Sweet

उत्तर भारत सहित देश के कई भागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर जनवरी के महीने में ठिठुरन वाली ठंडी पड़ती है। इस मौसम में इंसान तो इंसान जानवर भी ठंड से परेशान हो जाते हैं। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 10:28 AM (IST)
ठंड से बचने के लिए बिल्ली ने की नन्हे डॉगी से दोस्ती, वीडियो देख आप कह उठेंगे So Sweet
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक नन्हा डॉगी और बिल्ली एकसाथ बैठकर आग सेंक रहा है। नन्हे डॉगी और बिल्ली का यह प्रेम देखने लायक है। वीडियो देख लोग हैरान हैं और इंसानियत की मिसाल दे रहे हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि उत्तर भारत सहित देश के कई भागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर जनवरी के महीने में ठिठुरन वाली ठंडी पड़ती है। इस मौसम में इंसान तो इंसान जानवर भी ठंड से परेशान हो जाते हैं। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हैं।

loksabha election banner

वहीं, जानवर भी ठंड से बचने के लिए आग की जुगाड़ में लगे रहते हैं और जब कभी उन्हें मौका मिलता है। वे इसका फायदा उठाने से नहीं चुकते हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी जगह पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए चूल्हे की भठ्ठी जल रही है, जिस पर कोलतार चढ़ा हुआ है। श्रमिक अपने काम में व्यस्त हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि मानो श्रमिकों ने नन्हे डॉगी को पाल रखा है। डॉगी भी श्रमिकों के साथ रहकर उनका हौसला अफजाई करता रहता है।

हालांकि, ठंड के चलते वह बेबस है और वह श्रमिकों के साथ न होकर अपनी देखभाल में लगा है। इसके लिए वह आग के पास जाकर बैठ जाता है। इसी जगह पर एक बिल्ली ठंड से ठिठुर रही थी। वह हिम्मत कर चूल्हे के पास जाना चाहती है, लेकिन डर से नहीं जाती है। तभी उसकी नजर नन्हे डॉगी पर जाती है जो मजे से आग सेंक रहा होता है। उस समय बिल्ली "मरता क्या नहीं करता" भाव से दबे पांव आग के पास पहुंच जाती है। बिल्ली को देख नन्हा डॉगी बेहद खुश होकर और पास हो जाता है। बिल्ली भी बेफिक्र होकर आग सेंकने लगती है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-कमाल है, क्या जानवरों को हमारे मनोरंजन के लिए पिंजरों में रहने की जरूरत है? जानवरों को जंगल में ही रहना चाहिए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 4 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर मेहराज ने लिखा है-परिस्तिथि दुश्मन को दोस्त बनासकती हैं एक बेहतरीन मिसाल...

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.