दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस तरह की वीडियो कम देखने को मिलते हैं। इस वीडियो में दो लड़कों ने खास अंदाज में सड़क पर उदास बैठे डॉगी को हैप्पी किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डॉगी स्ट्रीट के करीब उदास होकर बैठा है। वह मन ही मन कुछ सोच रहा है। शायद वह भूखा है। वहीं, डॉगी पल को एन्जॉय भी करना चाहता है। हालांकि, उसे कोई फ्रेंड नहीं मिल रहा है। यह सोच वह चिंता में है। कुदरत से फरियाद भी करता है कि इस जीवन से क्या फायदा है, जिसमें कोई रस नहीं है। कुदरत भी मानो डॉगी की फरियाद सुनने बैठा था। आनन-फानन में दूत बनाकर भेजते हैं।
Let's dance 🐕 😂😂 pic.twitter.com/huUNkAoKll
— because men are happier than women (@MenHappier) January 22, 2023
तभी दूसरी तरफ से दो लड़के आते हैं। वे किसी पार्टी से लौट रहे हैं। ऐसा उनके थिरकते पांव से लग रहा है। दूर से ही उनकी नजर डॉगी पर पड़ती है। यह देख उनके मन में ख्याल आता है कि लग रहा है कि डॉग उदास है। इसके बाद दोनों सांकेतिक भाषा में एक दूसरे से कहते हैं कि चलो, डॉगी के साथ डांस करते हैं। हालांकि, उन्हें पता है कि किसी भी गलत हरकत पर डॉगी क्विक रिएक्शन ले सकता है। इसके बाद दोनों दूर से ही डांस स्टेप और 'हाय' करने लगते हैं। इससे डॉगी को यह सूचना पहुंचे कि दोनों डॉगी को नुकसान नहीं पहुंचाने वाले हैं।
डॉगी भी दोनों को डांस करता देख सहज हो जाता है कि दोनों से कोई खतरा नहीं है। इसके बाद लड़कों का डांस देखना लगता है। तभी दोनों लड़के पास आते हैं और डॉगी को उठाकर चार्ली चैपलिन स्टाइल में डांस करने लगते हैं। इसमें दोनों लड़के डॉगी के अगले पांव पकड़कर डांस करते हैं। डॉगी भी डांस को एन्जॉय करने लगता है। यह सीन दिल छूने वाला है।
इस वीडियो को because men are happier than women नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 38 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख लड़कों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Credit: because men are happier than women