मां ने पेश की ममता की मिसाल, ऐसे बचाई अपने बच्चे की जान
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-पुंछ वह कभी असफल नहीं होता...हाथ जोड़कर...मां तुझे सलाम। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 42 हजार बार देखा गया है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। लोग वीडियो देख मां की ममता का गुणगान कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा रहा है कि बेबी मंकी (बंदर का बच्चा) खेलते कूदते कुंए में जा गिरा है। जब इसकी खबर मां (बंदरनी) को होती है, तो वह बिना वक्त गवाएं कुएं के पास जा पहुंचती है। अपनी मां को देख बेबी मंकी खुश हो जाता है, लेकिन मां की व्याकुलता बढ़ जाती है। इसके बाद वह बच्चे को निकालने का प्रयास करती है। इसके लिए पहले वह अपनी हाथ को आगे बढ़ाती है, लेकिन बच्चे तक हाथ नहीं पहुंचता है। इसके बाद वह व्याकुल हो जाती है कि कैसे बेबी मंकी को बाहर निकाले। वह इधर-उधर चक्कर काटती रहती है, लेकिन उसे कोई समाधान नहीं मिलता है। काफी सोच विचार के बाद उसके मन में एक विचार उमड़ता है। तभी वह कुएं की दीवार पर लटककर पूंछ के सहारे बेबी मंकी को बाहर निकालती है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-पुंछ, वह कभी असफल नहीं होता...हाथ जोड़कर...मां तुझे सलाम। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 42 हजार बार देखा गया है। वहीं, 5 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने बेबी मंकी की तारीफ की है। एक यूजर रविंद्र ने लिखा है- दिल को छू लेने वाला वीडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा है-
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है
मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं
मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।