Move to Jagran APP

Viral Video: इंसानों की तरह डाल पर लटककर नन्हें तेंदुए ने किया Pull Up, देखें-क्यूट वीडियो

Viral Video इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भविष्य में कठिन जीवन का सामना करने के लिए बचपन से शरीर को मजबूत करना जरूरी है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:59 PM (IST)
Viral Video: इंसानों की तरह डाल पर लटककर नन्हें तेंदुए ने किया Pull Up, देखें-क्यूट वीडियो
Viral Video: इंसानों की तरह डाल पर लटककर नन्हें तेंदुए ने किया Pull Up, देखें-क्यूट वीडियो

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। वे अपनी शरारत से सबका दिल जीत लेते हैं। वहीं, इंसानों की तरह वन्य जीव के बच्चे भी प्यारे होते हैं। वे अपनी मां के सामने निडर होकर खेलते हैं। वहीं, मां भी अंगरक्षक बन बच्चे की सेवा और सुरक्षा करती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में नन्हा तेंदुआ खूबसूरत अंदाज में कसरत करता दिख रहा है।

loksabha election banner

नन्हें तेंदुए की कलाबाजी देख यूजर्स खुश हो रहे हैं और तेंदुए की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नन्हा तेंदुआ सूखे पेड़ की डाल पर लटककर पुल अप एक्सरसाइज कर रहा है। वहीं, नन्हें तेंदुए की मां निगरानी कर रही है। नन्हा तेंदुआ कई बार पुल अप करता है। इस दौरान वह इंसानों की तरह डाल पर लटककर झूल भी रहा है। वहीं, आसपास में कई बड़े तेंदुए घूमते दिख रहा है। इससे नन्हां तेंदुआ बेफ्रिक होकर मस्ती करता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहा है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है।  इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भविष्य में कठिन जीवन का सामना करने के लिए बचपन से शरीर को मजबूत करना जरूरी है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 74 हजार से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 3 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर नन्हें तेंदुए की तारीफ की है। एक यूजर S.SAM DANIEL ने ओह, अब तो जानवर भी कसरत के महत्व को समझने लगे हैं।

Image Credit: IFS Sushant Nanda


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.