Move to Jagran APP

जानिए, आखिर क्यों यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग

यहां मृतक शरीर को जलाया तो जाता है लेकिन जलाने के बाद देह को घर वापिस लाकर सहेज कर रखा जाता है। ऐसा मृतक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 08:57 AM (IST)
जानिए, आखिर क्यों यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग
जानिए, आखिर क्यों यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग

हर देश हर धर्म में मृत्यु के बाद मृत शरीर को जलाकर या दफनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन इससे अलग कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी सोच और परंपराए सबसे अलग हैं और जो आज भी उसका पालन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली परंपरा के बारे में बता रहे हैं। उसके अनुसार मृतक शरीर को जलाया तो जाता है लेकिन जलाने के बाद देह को घर वापिस लाकर सहेज कर रखा जाता है। ऐसा मृतक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है। आइए जानें इस परंपरा से जुड़ी कुछ अन्य बातें।

loksabha election banner

हम जिसकी बात कर रहे हैं ये जनजाति पापुआ न्यू गीनिया में दानी नाम से जानी जाती है। इस जनजाति में जब किसी की मृत्यु हो जाती है तब मृतक देह को दफनाने की बजाए जलाया जाता है। इतना ही नहीं हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके बाद अधजले शरीर को दोबारा अग्नि से निकालकर ममी के रूप में सहेज कर रखा जाता है।

दानी जनजाति के लोग एक खास तकनीक द्वारा मृत जली हुई देह को सालों तक ममी बनाकर रखते है। इस तरह वह अपने पारिवारिक सदस्य को मृत्यु के पश्चात श्रद्धांजलि देते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ अब ये पुरानी परंपराये बदलती जा रही हैं। अब इस कबीले में भी इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता। लेकिन जो मृत शरीर पहले से ही सहेज कर जा चुके हैं, उन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा आदिवासी समाज जिसके लोग पीते हैं मनुष्य का सूप

यहां आज भी आदिमानव की तरह जीवन जीते हैं लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.