Viral Video: कैट की स्मार्टनेस देख हो जाएंगे हैरान, वाटर कूलर से खुद पानी पीते हुए आई नजर
Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली की हरकत देख आप हैरान हो जाएंगे। बिल्ली मानो खुब प्यासी है और वह खुद ही एक वाटर कूलर से पानी पीती नजर आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आप ढेरों फोटोज और विडियोज देखते होंगे। ये वायरल पोस्ट आपको कई बार आश्चर्य में डाल देते होंगे। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो यकीनन आप हैरान कर देगा। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बिल्ली वाटर कूलर से पानी पीती हुई नजर आ रही है।।
Stay hydrated.. 😅 pic.twitter.com/zBUD1fDsce
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 10, 2022
क्या है वायरल वीडियो में-
जानवरों की अक्सर तमाम हरकतें सामने आती रहती हैं। बेजुबान जानवर कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर हर कोई भौचक्का रह जाता है। इंटरनेट पर एक बिल्ली ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया, जो लोगों को आश्चर्य में डाल दे रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली बहुत ही ज्यादा प्यासी नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे बिल्ली वाटर कूलर के बगल में खड़ा होकर उसमें से पानी निकालने की कोशिश करती है। बिल्ली यह करने में सफल भी हो जाती है। वह वाटर कूलर के नल को ऊपर उठाती है और पानी को इनायत से पीने लगती है।
आपको बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बुइटेन्गेबिडेन नाम के अकाउंट ने इस विडियो को साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, 'हाइड्रेटेड रहें'
वायरल वीडियो को लोग कर रहे हैं पसंद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 7.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ट्विटर पर इसे 2.6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा, 38,000 से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को री-ट्वीट भी किया है। एक यूजर ने ट्वीट का जवाब देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, 'जानवर बेहद बुद्धिमान और प्यारे होते हैं।'
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह अवलोकन सीखने का एक आदर्श उदाहरण है कि बिल्लियाँ चैंपियन हैं!'